ऐपल अब गूगल को डाटा भेजने से पहले यूजर से मांगेगा अनुमति
ऐपल ने iOS 27 और पिछले साल के iOS 26 में एक नया प्रॉम्प्ट शामिल किया है। अगर, आप इन ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स इस्तेमाल करते हैं तो आपके सामने एक पॉप-अप आएगा। यह आपसे पूछेगा कि क्या आपकी जानकारी गूगल क्लाउड पर भेजी जा सकती है।
गूगल के जेमिनी AI की मदद से इन टूल्स को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। आप अपनी सुविधा के अनुसार, इसे एक बार की अनुमति दे सकते हैं या हमेशा के लिए भी मंजूरी दे सकते हैं। इसका फैसला पूरी तरह आप पर निर्भर करेगा।
प्राइवेट क्लाउड सिस्टम डाटा रखेगा सुरक्षित
आईफोन निर्माता ने इस बात को लेकर काफी स्पष्ट है कि क्या हो रहा है। जब आप आईवर्क में शेप्स बनाते हैं तो एक मैसेज साफ-साफ बताता है कि आपका टेक्स्ट गूगल क्लाउड पर भेजा जा रहा है, लेकिन इसका इस्तेमाल AI को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं होगा।
ऐपल ने यह भी भरोसा दिलाया है कि उसका प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट सिस्टम आपके डाटा को सुरक्षित रखेगा। यह सुरक्षा तब भी बनी रहेगी, जब इस गर्मी तक ज्यादातर AI प्रोसेसिंग गूगल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर शिफ्ट हो जाएगी।