पहले टच स्क्रीन मैकबुक प्रो में 10 साल बाद लौटा चमकने वाला ऐपल लोगो
क्या है खबर?
ऐपल ने अपने नए टच स्क्रीन मैकबुक प्रो के साथ करीब 10 साल पुराने फीचर को फिर से पेश किया है। कंपनी ने लैपटॉप के ढक्कन पर चमकने वाला अपना लोगो वापस ला दिया है, जिसे 2016 में हटा दिया गया था। यह लोगो कभी ऐपल के लैपटॉप की पहचान हुआ करता था। इस बार कंपनी ने सिर्फ पुराने फीचर की वापसी नहीं की, बल्कि नए मैकबुक प्रो में पहली बार टच स्क्रीन भी दी है।
लोगो
1999 में पहली बार दिखा था चमकता लोगो
ऐपल ने पहली बार 1999 में पावरबुक G3 के साथ चमकने वाला लोगो पेश किया था।
यह कई साल तक कंपनी के लैपटॉप की खास पहचान बना रहा। बाद में ऐपल ने 2015 में 12 इंच वाले मैकबुक और 2016 में मैकबुक प्रो से इसे हटा दिया था। इसकी जगह बिना रोशनी वाला चमकदार लोगो दिया गया।
अब नए मैकबुक प्रो के साथ कंपनी ने इस पुराने डिजाइन को एक बार फिर से अपनाया है।
फीचर्स
टच स्क्रीन और नई तकनीक से लैस है मैकबुक प्रो
नए मैकबुक प्रो में पहली बार टच स्क्रीन दी गई है।
यूजर्स स्क्रीन पर उंगलियां चलाकर पेज स्क्रॉल कर सकते हैं, तस्वीरें बड़ी कर सकते हैं और फाइलों को एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। इसमें OLED डिस्प्ले, M5 प्रो और M5 मैक्स चिप के विकल्प मिलते हैं।
स्क्रीन की अधिकतम चमक 2,000 निट्स है। ऐपल के मुताबिक, लैपटॉप की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक चल सकती है।
कीमत
भारत में कितनी है टच स्क्रीन मैकबुक प्रो की कीमत?
नए मैकबुक प्रो के 14 इंच वाले M5 प्रो मॉडल की कीमत भारत में 3.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
इसके 16 इंच वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 4.09 लाख रुपये है। M5 मैक्स चिप वाले 14 इंच मॉडल की कीमत 5.49 लाख रुपये और 16 इंच मॉडल की कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है।
इसकी प्री-बुकिंग 28 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 9 नवंबर, 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है।