Page Loader
ऐपल ने ठीक की ऐप स्टोर के आउटेज से जुड़ी समस्या, कुछ घंटे रही दिक्कत
ऐपल ने आउटेज से जुड़ी इन सभी समस्याओं का समाधान कर दिया है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

ऐपल ने ठीक की ऐप स्टोर के आउटेज से जुड़ी समस्या, कुछ घंटे रही दिक्कत

Jan 27, 2024
11:02 am

क्या है खबर?

ऐपल की म्यूजिक ऐप और ऐप स्टोर सेवाओं का उपयोग करने वाले यूजर्स बीते कुछ समय से दिक्कतों का सामना कर रहे थे। टेक दिग्गज कंपनी ने अब आउटेज से जुड़ी इन सभी समस्याओं का समाधान कर दिया है। इस समस्या के कारण बड़ी संख्या में यूजर्स आइट्यूंस स्टोर, मैक ऐप स्टोर और ऐप स्टोर से खरीदारी नहीं कर पा रहे थे। इसके साथ ही कई यूजर्स को ऐपल म्यूजिक सेवाओं का उपयोग करने में भी दिक्कत हो रही थी।

सेवाएं

कब से बाधित थी सेवाएं?

आईफोन और अन्य ऐपल डिवाइस के यूजर्स ऐपल म्यूजिक, आईट्यून्स स्टोर, मैक ऐप स्टोर और ऐप स्टोर के साथ आज (27 जनवरी) सुबह 05:00 से आउटेज से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे थे। कुछ ही देर बाद कंपनी ने अपने सिस्टम स्टेटस पेज पर पोस्ट में आउटेज से जुड़ी समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि यह दिक्कत कुछ समय तक बनी रह सकती है। करीब 3 घंटे की आउटेज के बाद कंपनी ने इसे ठीक कर दिया है।

नियम

कंपनी ने ऐप स्टोर के नियम में किया बदलाव

ऐपल ने डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) के कारण यूरोपीय संघ (EU) में ऐप स्टोर में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत आईफोन यूजर्स अब कंपनी के ऐप स्टोर के साथ-साथ किसी थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर से भी डिवाइस पर किसी ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। DMA ने कहा है कि ऐपल को यूरोप में लोगों को अधिक विकल्प देने होंगे और नए ऐप्स का उपयोग करते समय उन्हें संभावित खतरों से भी बचाना होगा।