NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्निएक को स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती
    अगली खबर
    ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्निएक को स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती
    ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्निएक अस्पताल में भर्ती (तस्वीर: एक्स/@japonton)

    ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्निएक को स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती

    लेखन गजेंद्र
    Nov 09, 2023
    10:23 am

    क्या है खबर?

    ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव वोज्निएक को बुधवार को संभावित स्ट्रोक के बाद मेक्सिको शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    73 वर्षीय वैज्ञानिक और तकनीकी उद्यमी ने बुधवार दोपहर को शहर के सांता फे में एक विश्व व्यापार मंच कार्यक्रम में भाग लिया था।

    यहां भाषण के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनको वर्टिगो जैसी बीमारी बताई जा रही है, जिसमें अचानक से चक्कर आने लगते हैं।

    ऐपल

    अपना भाषण खत्म कर चुके थे वोज्निएक

    अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, स्टीव वोज्निएक ने शाम 4:20 बजे कार्यक्रम को संबोधित किया था। अपना भाषण खत्म करने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी से अजीब महसूस होने की बात कही और अस्पताल ले जाने को कहा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, वोज्निएक को वर्टिगो जैसे चक्कर आए थे। वर्टिगो आतंरिक कान में संतुलन के काम करने के तरीके में समस्या से होता है। यह मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में समस्याओं से जुड़ा भी हो सकता है।

    शख्सियत

    स्टीव वोज्निएक के बारे में जानिए

    अपने बिजनेस पार्टनर स्टीव जॉब्स के साथ मिलकर स्टीव वोज्निएक ने वर्ष 1976 में ऐपल कंप्यूटर कंपनी की स्थापना की थी। स्टीव जॉब्स की मृत्यु वर्ष 2011 में हो गई थी।

    दोनों ने मिलकर व्यक्तिगत कंप्यूटिंग में अग्रणी भूमिका निभाई और ऐपल को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाया। ऐपल आज भी विश्व में सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है।

    ऐपल आईफोन और आईपैड जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाती है। मौजूदा समय में इसके CEO टिम कुक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऐपल
    स्टीव वोज़्निएक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में मालदीव के दौरे पर जाएंगे, द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर नरेंद्र मोदी
    हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया 26 फीसदी का उछाल, जानिए आंकड़े  रॉयल एनफील्ड बाइक

    ऐपल

    पिक्सल 8 बनाम आईफोन 15: कीमत और फीचर्स में कौन किस पर पड़ता है भारी? गूगल पिक्सल स्मार्टफोन
    आईफोन 14 प्लस पर पाएं 47,000 रुपये तक छूट, फ्लिपकार्ट पर है ऑफर  आईफोन 14 प्लस
    आईफोन 13 पर पाएं भारी छूट, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं बेहतरीन ऑफर्स  आईफोन 13
    इस साल दोगुना हुआ भारत से मोबाइल निर्यात का आंकड़ा, कंपनियों में ऐपल रही सबसे आगे स्मार्टफोन

    स्टीव वोज़्निएक

    करीब 11 करोड़ रुपये में बिक रहा है स्टीव जॉब्स का बनाया कंप्यूटर टेक्नोलॉजी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025