ऐपल ने हार्डवेयर टीम में किया बदलाव, 5000 नौकरियों पर छंटनी की तलवार
ऐपल अपने हार्डवेयर डिवीजन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस के नेतृत्व में नया रूप दे रही है। इसका मकसद है कि उत्पादों को और नियमित रूप से लॉन्च किया जा सके और टीमें पहले से ज्यादा बेहतर तालमेल के साथ काम कर सकें। कंपनी प्रोग्राम मैनेजर के पदों में कटौती कर रही है और 3 नए इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष ला रही है। ये नए अधिकारी डिवाइस को सॉफ्टवेयर या इंटरनेट से जुड़ने वाले हार्डवेयर के साथ बेहतर तालमेल बिठाने में मदद करेंगे।
अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव
डिस्प्ले विभाग के पुराने अधिकारी वेई चेन और जॉन शिंग को अब सलाहकार की भूमिका दी गई है। माना जा रहा है कि वे अब रिटायरमेंट के करीब हैं।
ऐपल करीब 5,000 सपोर्ट स्टाफ की छंटनी करने पर भी विचार कर रही है। इसके साथ ही ग्राहक सेवा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ अपग्रेड किया जा रहा है। अब AI आधारित एजेंट कुछ कामों को संभाल सकते हैं, जिससे असली कर्मचारी ज्यादा जटिल समस्याओं पर ध्यान दे पाएंगे।