एंथ्रोपिक ने कोडिंग इंटरव्यू किए बंद, अब ऐसे होगी इंजीनियरों की भर्ती
एंथ्रोपिक के इंजीनियरिंग मैनेजर फेलिक्स रीसेबर्ग ने अपनी टीम के लिए कोडिंग इंटरव्यू बंद करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल जैसे क्लाउड अब कोडिंग से जुड़ी समस्याओं को आसानी से हल कर लेते हैं। ऐसे में इन परीक्षण से उम्मीदवार की असली काबिलियत का पता नहीं चलता। इसके बजाय वे उन असल प्रोजेक्ट्स को देखने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं, जो लोगों ने खुद बनाए हैं।
जूनियर टेक कर्मचारियों की भर्ती हुई कम
रीजबरग को उम्मीद है कि इस तरीके से 'प्रोडक्ट सेंस' और सहानुभूति जैसे गुण सामने आएंगे। ये ऐसे कौशल हैं, जो असल काम में बहुत मायने रखते हैं। यह बदलाव एक बड़े चलन का हिस्सा है।
हाल ही में एंथ्रोपिक की एक रिपोर्ट में बताया गया कि AI के ज्यादा कोडिंग काम संभालने के बाद जूनियर टेक कर्मचारियों की भर्ती कम हुई है। इस बात से नए सवाल खड़े होते हैं कि कंपनियों को असली इंजीनियरिंग प्रतिभाओं की पहचान कैसे करनी चाहिए।