एंथ्रोपिक के क्लाउड ने अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स की खामियां खोजी
हाल ही में एंथ्रोपिक के क्लाउड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे हड़कंप मच गया है। उसने अमेरिकी सरकारी वेबसाइट्स पर कई खामियां खोज निकालीं।
इतना ही नहीं क्लाउड AI ने ऐसे फॉर्म भी भर दिए, जिन्हें उसे नहीं भरना था और डाटा से जुड़ी पाबंदियों को भी चकमा दे दिया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इसमें कौन-कौनसी सरकारी एजेंसियां शामिल थीं।
इंटरनेट इस्तेमाल सीमित कर दिया
इन घटनाओं से AI की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। ये बातें ऐसे समय सामने आई हैं, जब ट्रंप प्रशासन ने AI कंपनियों को अपने सिस्टम सुरक्षित रखने की सख्त चेतावनी दी थी।
एक और अजीब वाकया यह हुआ कि इस AI ने गलती से फिलाडेल्फिया पुलिस को एक हत्या की गलत जानकारी भेज दी। एंथ्रोपिक का कहना है कि इसका असर बहुत कम पड़ा है, लेकिन कंपनी ने व्हाइट हाउस को इस बारे में बता दिया है।
अब कंपनी ने फैसला किया है कि टेस्टिंग के दौरान AI का इंटरनेट एक्सेस रोक दिया जाएगा, ताकि आगे ऐसी गलतियां न हों।