एंथ्रोपिक के कड़े सुरक्षा नियमों से ग्राहक कर रहे दूसरी कंपनियों का रुख
एंथ्रोपिक ने यह माना है कि उसके कड़े सुरक्षा नियमों की वजह से कुछ ग्राहक दूसरे प्रोवाइडर्स के पास चले गए होंगे। कंपनी अपने बड़े आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) की तैयारी कर रही है और इसी दौरान उसने अपने S-1 फाइलिंग में इस बात का खुलासा किया है।
कंपनी ने ये नियम चीजों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए थे, लेकिन इन्हीं के कारण एंथ्रोपिक ग्राहकों के ट्रैफिक और डाटा पर उतनी नजर नहीं रख पाती, जितनी उसके मुकाबले ज्यादा लचीलेपन वाले प्रतिस्पर्धी रख पाते हैं।
जीरो डाटा रिटेंशन नीति से निगरानी में आती है मुश्किल
एंथ्रोपिक की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता कभी-कभी ग्राहकों की जरूरतों से मेल नहीं खाती। खासकर उन सेक्टर्स के ग्राहक, जो कड़े नियमों वाले हैं और जिन्हें प्राइवेसी की बहुत चिंता होती है।
कंपनी की जीरो डाटा रिटेंशन नीति का मतलब है कि वह बहुत कम जानकारी अपने पास रखती है। इस वजह से कंपनी के लिए गलत इस्तेमाल या सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को पहचानना ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
इसी का नतीजा है कि कुछ ग्राहक अपनी जरूरतों के हिसाब से बेहतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल ढूंढने के लिए दूसरी कंपनियों का रुख कर सकते हैं।
कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि वह कितने शेयर जारी करेगी या उनकी कीमत क्या होगी? एंथ्रोपिक ANT नाम से स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने की तैयारी में है।