बेकाबू होते AI के कारण दिग्गज कंपनियां इसे अभी रोकने के समर्थन में उतरीं
दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियां एंथ्रॉपिक, OpenAI, डीपमाइंड और माइक्रोसॉफ्ट चाहती हैं कि इस उद्योग में कुछ समय के लिए काम रोका जाए।
वजह है कि कुछ AI सिस्टम अपने ही सुरक्षा चेक को पार करने में कामयाब हो गए। कुछ AI सुरक्षा विशेषज्ञ और शोधकर्ताओं ने इसके खतरों की तुलना परमाणु हमले जैसे गंभीर खतरे से भी कर दी है।
अब इन कंपनियों के प्रमुख डारियो अमोदेई एलन मस्क, सैम ऑल्टमैन और डेमिस हसाबिस इस बात का समर्थन कर रहे हैं कि बाहरी कंपनियों को उनके सिस्टम तक पहुंच दी जाए, ताकि सब कुछ ठीक से जांच हो सके।
कॉक्सन ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर दिया इस्तीफा
यह चर्चा तब और तेज हो गई, जब इस महीने शोधकर्ता जैकब कॉक्सन ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि AI का मौजूदा विकास इंसानों के लिए खतरा बन सकता है। जहां कुछ दिग्गज इन चिंताओं को खारिज कर रहे हैं, वहीं कुछ अन्य लोग अमेरिकी टेक कंपनियों के एकाधिकार जैसी समस्याओं की ओर इशारा कर रहे हैं।
इसके अलावा, हाल ही में AI के दूसरे प्लेटफॉर्म्स में सेंध लगाने के कई मामले सामने आए हैं। इससे हर कोई यह महसूस कर रहा है कि इस टेक्नोलॉजी के लिए पुख्ता नियम और सुरक्षा उपाय कितने जरूरी हैं।