क्यों एंथ्रोपिक AI के दौर में इंसानी लेखक को दे रही 3.25 करोड़ रुपये का वेतन?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक वरिष्ठ लेखक के पद के लिए सालाना 3.25 करोड़ रुपये तक की पेशकश कर रही है। यह मौका उन लोगों के लिए है, जिनके पास कम से कम 8 साल का उच्च-स्तरीय संचार का अनुभव हो।
हालांकि, उनके पास क्लाउड जैसे दमदार AI टूल हैं, फिर भी कंपनी का मानना है कि बड़े पैमाने पर मैसेज तैयार करने और रणनीति बनाने के लिए इंसानी कौशल आज भी बहुत जरूरी हैं।
कौशल विकसित करने पर देना होगा ध्यान
AI भले ही प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन जैसे सामान्य काम आसानी से कर सकता है, लेकिन क्रिएटिव रणनीति और दर्शकों को गहराई से समझने के लिए कंपनियों को अभी भी इंसानों की जरूरत है।
अगर, आप लेखन के क्षेत्र में अपना भविष्य देख रहे हैं तो अब बुनियादी बातों से आगे बढ़कर अपने कौशल को बढ़ाना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।
दरअसल, असली मूल्य उसी काम में है, जहां तकनीक अभी तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाई है।