एंथ्रोपिक ने लॉन्च किया क्लाउड डिजाइन, जानिए क्या मिलेगा फायदा
क्या है खबर?
एंथ्रोपिक ने क्लाउड डिजाइन नामक नया उत्पाद लॉन्च किया है, जो यूजर्स को प्रोटोटाइप, स्लाइड, वन-पेजर और अन्य विजुअल बनाने की सुविधा देता है। इसका उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है, जिनके पास डिजाइन का बैकग्राउंड नहीं है, ताकि वे अपने विचारों को अधिक आसानी से साझा कर सकें। यूजर इसे अपनी जरूरतें बताते हैं और यह उसका शुरुआती वर्जन तैयार करता है। इसके बाद, सीधे एडिटिंग या अनुरोधों के जरिए विजुअल को और बेहतर बना सकते हैं।
फायदा
कैनवा के साथ मिलकर करेगा काम
क्लाउड डिजाइन पहली नजर में लोकप्रिय डिजाइन ऐप कैनवा से प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश करता हुआ प्रतीत हो सकता है। एंथ्रोपिक ने टेकक्रंच को बताया कि इसका उद्देश्य कैनवा को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि उसका पूरक बनना है। कंपनी ने कहा कि उसका नया उत्पाद उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो डिजाइन टूल से शुरुआत नहीं कर रहे हैं और जिन्हें किसी विचार को शीघ्रता से दृश्य रूप में प्रस्तुत करने की आवश्यकता है।
सुविधा
क्लाउड डिजाइन पर मिलेगी ये सुविधाएं
इसकी मदद से एक बार टीमें प्रेजेंटेशन डेक या प्रोटोटाइप बना लेती हैं तो वे उन्हें PDF, URL, PPTX फाइल्स के रूप में एक्सपोर्ट कर सकती हैं या कैनवा पर भेज सकती हैं। एंथ्रोपिक के अनुसार, कैनवा में आने के बाद वे पूरी तरह से संपादन योग्य और सहयोगात्मक हो जाती हैं। यह नया उत्पाद क्लाउड ओपस 4.7 द्वारा संचालित है और क्लाउड प्रो, मैक्स, टीम और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए रिसर्च प्रीव्यू में उपलब्ध है।