एंथ्रोपिक ने लॉन्च किया क्लाउड ओपस 5.5 AI मॉडल, चलाने का खर्च 40 फीसदी कम
एंथ्रोपिक ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल क्लाउड ओपस 5.5 लॉन्च किया है। यह मॉडल फेबल 5.1 जितना ही ताकतवर है, लेकिन इसे चलाने का खर्च लगभग 40 प्रतिशत कम है।
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के कामों में भी यह मॉडल OpenAI के GPT-5.6 सॉल को पछाड़ रहा है और वो भी केवल एक-तिहाई कीमत पर।
यह नया मॉडल अमेजन वेब सर्विसेज (AWS), गूगल क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट एज्योर जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है।
85 फीसदी कम बाईपास के प्रयास
क्लाउड ओपस 5.5 केवल सस्ता ही नहीं है, इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित भी बनाया गया है। आंतरिक जांच में पता चला है कि यह मॉडल ओपस 5 या मिथोस 5.1 की तुलना में किसी खास मूल्यांकन में अपनी तय सीमाओं को तोड़ने की 85 फीसदी कम कोशिश करता है।
एंथ्रोपिक जल्द ही क्लाउड सॉनेट 5.5 और क्लाउड हाइकु 5.5 जैसे और भी कई अपग्रेड लाने वाली है। इन सभी मॉडल्स का लक्ष्य और भी बेहतर प्रदर्शन और मजबूत सुरक्षा फीचर्स देना है।