Loading...
क्लाउड AI यूजर्स के कंप्यूटर को निशाना बना रहे हैकर, एंथ्रोपिक ने जारी की चेतावनी
क्लाउड AI यूजर्स के कंप्यूटर को निशाना बना रहे हैकर

क्लाउड AI यूजर्स के कंप्यूटर को निशाना बना रहे हैकर, एंथ्रोपिक ने जारी की चेतावनी

Sep 02, 2026
01:09 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने क्लाउड चैटबॉट का उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। कंपनी के मुताबिक, कुछ यूजर्स के कंप्यूटर में इन्फोस्टीलर मालवेयर के जरिए लॉगिन सेशन चोरी किए जा रहे हैं। इससे हैकर बिना सामान्य लॉगिन प्रक्रिया के क्लॉड अकाउंट तक पहुंच सकते हैं और निजी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए एंथ्रोपिक ने प्रभावित अकाउंट की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

लिमिट

अचानक खत्म हो सकती है क्लॉड की लिमिट

चोरी किए गए लॉगिन सेशन का इस्तेमाल हैकर क्लाउड अकाउंट चलाने के लिए कर रहे हैं।

इससे कुछ यूजर्स के अकाउंट में उनकी जानकारी के बिना क्लाउड का इस्तेमाल बढ़ सकता है और इस्तेमाल की तय सीमा जल्दी खत्म हो सकती है। कंपनी ने कहा कि अगर क्लॉड इस्तेमाल नहीं करने के बावजूद आपकी लिमिट अचानक खत्म हो गई, तो इसकी वजह चोरी हुआ लॉगिन सेशन हो सकता है।

ऐसे में अकाउंट की सुरक्षा तुरंत जांचना जरूरी है।

सेशन

एंथ्रोपिक ने सेशन किए रद्द

सुरक्षा बढ़ाने के लिए एंथ्रोपिक प्रभावित यूजर्स को क्लॉड से साइन आउट कर रही है।

इससे चोरी किए गए लॉगिन सेशन को बंद किया जा सकेगा और हैकर दोबारा अकाउंट में आसानी से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। कंपनी प्रभावित अकाउंट में सेव किए गए पेमेंट मेथड भी हटा रही है।

इसके अलावा, जिन चार्ज को अनधिकृत माना जा रहा है, उनका पैसा वापस किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह समस्या फिलहाल विंडोज PC और मैक से जुड़ी है।

ADVERTISEMENT

सलाह

यूजर्स तुरंत बदलें अपना पासवर्ड

एंथ्रोपिक ने प्रभावित यूजर्स को सावधानी के तौर पर अपना पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।

यूजर्स को सभी पुराने और सक्रिय ब्राउजर सेशन भी बंद कर देने चाहिए। कंप्यूटर में कोई संदिग्ध मालवेयर दिखाई दे तो उसे तुरंत हटाना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर में सेव किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल भी डिलीट कर देने चाहिए।

कंपनी ने बताया है कि यह मामला क्लॉड AI के फोन या चैटबॉट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स से जुड़ा नहीं है।

ADVERTISEMENT