एंथ्रोपिक ला रही अब तक का शक्तिशाली AI मॉडल मिथोस, साइबर खतरों के कारण लॉन्च रोका
क्या है खबर?
एंथ्रोपिक अब तक का सबसे शक्तिशाली नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल क्लाउड मिथोस पेश करने की तैयारी कर रही है। इसका प्रीव्यू जारी किया गया है। कंपनी ने कहा है कि उसका नया मॉडल सॉफ्टवेयर की कमियों को खोजने और उनका फायदा उठाने में इतने माहिर है, जिससे अर्थव्यवस्थाओं, सार्वजनिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। AI स्टार्टअप ने घोषणा की है कि साइबर खतरों के कारण मिथोस अभी आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
जोखिम
कंपनी ने बताई मॉडल में जोखिम
AI मॉडल से जोखिम को लेकर चेतावनी देते हुए एंथ्रोपिक ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "AI मॉडल कोडिंग क्षमता के ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां वे सॉफ्टवेयर कमजोरियों को खोजने और उनका फायदा उठाने में सबसे कुशल मनुष्यों को छोड़कर बाकी सभी को पीछे छोड़ सकते हैं।" कंपनी ने बताया कि मिथोस को 40 से अधिक संगठनों को दिया जा रहा है, जो इसका उपयोग अपने कोड और ओपन-सोर्स सिस्टम को स्कैन और सुरक्षित करने के लिए करेंगे।
नुकसान
गलत हाथों में पहुंचने पर हो सकता है घातक
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने कहा, "इस तरह के मॉडल की क्षमताएं गलत हाथों में पड़ने पर नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए हम इस मॉडल को व्यापक रूप से जारी नहीं करेंगे।" इसने सुरक्षा-प्रबल ऑपरेटिंग सिस्टम OpenBSD में 27 साल पुरानी एक खामी का भी पता लगाया। एक अन्य मामले में मिथोस ने लिनक्स कर्नेल में कई कमजोरियां पाईं और उन्हें आपस में जोड़कर एक हैकर को मशीनों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की अनुमति दी।