एंथ्रोपिक ने अपना सबसे बेहतर AI मॉडल क्लाउड ओपस 4.6 किया पेश, ChatGPT को मिलेगी टक्कर
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने सबसे एडवांस्ड AI मॉडल का अपग्रेडेड वर्जन क्लॉड ओपस 4.6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार, तेज और भरोसेमंद है। इस नए अपडेट से AI इंडस्ट्री में मुकाबला और तेज हो गया है। खासतौर पर OpenAI और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा, क्योंकि फ्रंटियर AI मॉडल्स की रेस अब और कड़ी होती साफ दिख रही है।
सुधार
कोडिंग और समझने की क्षमता में बड़ा सुधार
क्लॉड ओपस 4.6 में कोडिंग और सोचने-समझने की क्षमता को काफी बेहतर बनाया गया है। यह मॉडल बड़े कोडबेस पर लंबे समय तक लगातार काम कर सकता है और बिना रुके जटिल टास्क पूरे करने में सक्षम है। इसमें पहली बार 10 लाख टोकन की बड़ी कॉन्टेक्स्ट विंडो दी गई है। इसका मतलब है कि यह एक ही बातचीत में बहुत सारी जानकारी याद रख सकता है और उसका सही तरीके से इस्तेमाल भी कर सकता है।
मल्टीटास्किंग
रिसर्च और मल्टीटास्किंग में भी मजबूत
यह नया AI मॉडल सिर्फ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक ही सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल फाइनेंशियल एनालिसिस, रिसर्च, रिपोर्ट बनाने और डाटा से जुड़े कामों में भी आसानी से किया जा सकता है। एंथ्रोपिक के अनुसार, यह मॉडल कम निगरानी में भी कई स्टेप वाले काम खुद पूरा कर सकता है। अलग-अलग टेस्ट में भी इसने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे इसकी लंबी जानकारी समझने की ताकत साफ तौर पर सामने आती है।
अन्य
OpenAI और गूगल को मिलेगी कड़ी टक्कर
क्लॉड ओपस 4.6 को बिना किसी कीमत बढ़ोतरी के लॉन्च किया गया है और यह वेब, API और बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसमें सुरक्षा से जुड़ी बातों पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। इस लॉन्च के साथ एंथ्रोपिक ने साफ संकेत दिया है कि वह AI की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। यह अपडेट OpenAI और गूगल के AI मॉडल्स को सीधी और मजबूत टक्कर देने वाला माना जा रहा है।