एंथ्रोपिक के क्लाउड AI से बोलकर करा सकते हैं अपने काम
टेक्नोलॉजी
एंथ्रोपिक ने हाल ही में अपने नए क्लाउड ओपस और सॉनेट मॉडल के लिए वॉयस मोड पेश किया है। अब आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से सिर्फ टाइप करके ही नहीं, बल्कि उससे बोलकर भी बातें कर सकते हैं। इससे चैट पहले से कहीं ज्यादा सहज और आसान हो गई है। आप बिना अपनी बात दोहराए ही अगले सवाल पूछ सकते हैं या बातचीत का विषय बदल सकते हैं।
क्लाउड में जीमेल और स्लैक का इंटीग्रेशन जुड़ा
जीमेल और स्लैक के नए इंटीग्रेशन के बाद क्लाउड अब सिर्फ एक चैटबॉट तक ही सीमित नहीं रहा। अब आप इसे आवाज देकर ईमेल ढूंढने, मैसेज देखने या अपने काम को मैनेज करने के लिए कह सकते हैं।
यह सब अब और भी ज्यादा नेचुरल तरीके से हो पाएगा। इस नए कदम से क्लाउड की सीधी टक्कर OpenAI और गूगल के स्मार्ट असिस्टेंट से होगी, जो लोगों के ऑफिस के कामों को और आसान बनाना चाहते हैं।