ट्रंप सरकार के फरमान ने एंथ्रोपिक के फेबल 5 और मिथोस 5 मॉडल पर लगाया ब्रेक
एंथ्रोपिक ने अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स फेबल 5 और मिथोस 5 को रोक दिया है। यह कदम अमेरिकी सरकार के एक आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें सभी विदेशी नागरिकों को इन मॉडल्स का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है।
इस रोक का असर कंपनी की अपनी टीम के कुछ सदस्यों पर भी पड़ा है। AI कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस स्थिति को 'गलतफहमी' बताया है और भरोसा दिया है कि उनके अन्य क्लाउड मॉडल्स अभी भी ठीक से काम कर रहे हैं।
क्लाउड मिथोस प्रीव्यू पर आधारित
यह घटना फेबल 5 और मिथोस 5 की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद हुई है। इन दोनों को अत्याधुनिक AI मॉडल के रूप में पेश किया गया था और फेबल 5 में नए सुरक्षा फीचर्स पर विशेष जोर दिया गया था।
ये दोनों मॉडल अप्रैल, 2026 के क्लाउड मिथोस प्रीव्यू मॉडल पर आधारित हैं, जो पहले केवल साइबर सुरक्षा से जुड़े चुनिंदा समूहों के लिए ही उपलब्ध था।
एंथ्रोपिक का कहना है कि वे इस मामले को सुलझाने में लगे हैं, ताकि जल्द ही लोग इन नए टूल्स का दोबारा इस्तेमाल कर सकें।