एंथ्रोपिक ने करीब 200 संगठनों के लिए जारी किया क्लाउड मिथोस
एंथ्रोपिक ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल 'क्लाउड मिथोस प्रीव्यू' को दुनियाभर के करीब 200 संगठनों के लिए जारी कर दिया है।
पहले ये सुविधा सिर्फ 50 संगठनों तक ही थी। इस कदम के पीछे एंथ्रोपिक का मकसद है कि कंपनियां सॉफ्टवेयर में मौजूद कमियों हैकर्स के फायदा उठाने से पहले ही पहचान कर उन्हें ठीक कर लें। इससे डिजिटल दुनिया सभी के लिए और ज्यादा सुरक्षित बन सकेगी।
मिथोस ने 10,000 से ज्यादा खामियों को पकड़ा
क्लाउड मिथोस ने अभी तक 10,000 से ज्यादा गंभीर सॉफ्टवेयर रिस्क का पता लगाया है। एंथ्रोपिक अमेरिका सरकार और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ मिलकर इसे सुरक्षित ढंग से लागू करने पर जोर दे रही है।
कंपनी ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर, इन पार्टनर संगठनों पर कोई बड़ा साइबर हमला होता है तो इसका सीधा असर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों पर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए इसे बड़े पैमाने पर जारी करने से पहले कुछ अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स इसमें जोड़े जा रहे हैं।