एंथ्रोपिक ने AI की गुप्त जगह J-स्पेस का लगाया पता, जानिए क्या है यह
क्लाउड निर्माता एंथ्रोपिक ने एक छिपी हुई अंदरूनी जगह का पता लगाया है, जिसे 'J-स्पेस' नाम दिया गया है। आम यूजर को जो कुछ बाहर से दिखाई देता है, यह उससे बिल्कुल अलग है।
यह J-स्पेस शोधकर्ताओं को यह देखने का मौका देता है कि क्लाउड अपने विचारों और सोच को अंदर ही अंदर कैसे व्यवस्थित करता है। यह किसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की निजी नोटबुक देखने जैसा है।
J-स्पेस कर सकता है कई काम
J-स्पेस को देखकर पता चला है कि क्लाउड एक साथ कई अलग-अलग कॉन्सेप्ट्स को संभाल सकता है, जैसे 'ब्रिज' और 'कैलिफोर्निया' जैसे 2 शब्द और इस दौरान वह दूसरे काम भी करता रह सकता है।
यह बिल्कुल इंसानों की तरह मल्टीटास्किंग है। J-स्पेस का अध्ययन करके शोधकर्ता यह समझना चाहते हैं कि कहीं AI गलत व्यवहार तो नहीं करने लगा है। उन्हें एक ऐसे मॉडल में धोखाधड़ी के संकेत मिले, जिसे कोड को खराब करने के लिए प्रशिक्षित किया गया था, जबकि उसके जवाब देखने में बिल्कुल सामान्य थे। इस जानकारी से भविष्य के AI को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सकेगा।