LOADING...
एंथ्रोपिक का क्लाउड AI हुआ डाउन, चैट और लॉगिन में यूजर्स को आई परेशानी
एंथ्रोपिक का क्लाउड AI हुआ डाउन

एंथ्रोपिक का क्लाउड AI हुआ डाउन, चैट और लॉगिन में यूजर्स को आई परेशानी

Jun 18, 2026
02:11 pm

क्या है खबर?

एंथ्रोपिक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल क्लाउड AI का उपयोग करने में यूजर्स को समस्या आ रही है। बड़ी संख्या में यूजर्स चैटबॉट, ऐप, वेबसाइट और लॉगिन सेवाओं में दिक्कत आने की शिकायत कर रहे हैं। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर के समय कुछ ही समय में शिकायत करने वालों की संख्या 2,500 के पार पहुंच गई। यूजर्स क्लाउड AI की सेवाओं का सामान्य तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

शिकायतें

चैट और ऐप एक्सेस में सबसे ज्यादा शिकायतें

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा शिकायतें क्लाउड चैट से जुड़ी हुई हैं। कुल रिपोर्ट्स में करीब 60 प्रतिशत शिकायतें चैट सर्विस को लेकर थीं। इसके अलावा 26 प्रतिशत शिकायतें ऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत से संबंधित थीं। कुछ लोगों ने वेबसाइट नहीं खुलने, लॉगिन में परेशानी और सर्विस के धीमा चलने की भी शिकायत की। इससे साफ है कि समस्या सिर्फ एक फीचर तक सीमित नहीं रही, बल्कि कई सेवाएं एक साथ प्रभावित हुईं।

चैट 

चैट लोड नहीं होने और एरर आने की शिकायत

कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे क्लाउड AI के साथ बातचीत शुरू नहीं कर पा रहे थे। कुछ लोगों ने कहा कि उनके चैट लोड नहीं हो रहे थे, जबकि कई यूजर्स को प्रॉम्प्ट भेजते समय एरर मैसेज दिखाई दे रहा था। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि वे अपने अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे थे। इन समस्याओं से क्लाउड का इस्तेमाल करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

अन्य

कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

एंथ्रोपिक ने अब तक इस सर्विस बाधा को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कंपनी ने यह भी नहीं बताया है कि समस्या किस वजह से आई और सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने में कितना समय लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यूजर्स पेज को रिफ्रेश करने, ऐप दोबारा शुरू करने और इंटरनेट कनेक्शन जांचने जैसे सामान्य उपाय आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर यह बड़ी गड़बड़ी है, तो सेवाओं के बहाल होने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

Advertisement