एंथ्रोपिक ने अमेरिकी सरकार को दिया AI के लिए नियम बनाने का सुझाव
एंथ्रोपिक ने अमेरिकी सरकार से अपील की है कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए कुछ खास नियम बनाए। इन नियमों के मुताबिक, सरकार को तभी दखल देना चाहिए, जब कोई AI मॉडल एक अरब डॉलर (करीब 95 अरब रुपये) से ज्यादा का नुकसान पहुंचाए या 50 से ज्यादा लोगों को मार दे या गंभीर रूप से घायल कर दे।
इसका मकसद यह है कि AI के लिए पूरे देश में एक जैसे संघीय मानक हों। अभी राज्यों के अलग-अलग कानून होने से भ्रम की स्थिति बनती है, जिसे खत्म करना जरूरी है।
इन स्थितियों में रोक लगाने का प्रस्ताव
एंथ्रोपिक के प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर, AI का इस्तेमाल जैविक हथियार बनाने या सुरक्षा प्रणालियों को हैक करने जैसे कामों के लिए होता है तो सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
अगर, कोई गंभीर खतरा सामने आता है तो सरकारी जांचकर्ताओं को अपनी जांच पूरी करने के 72 घंटों के भीतर अमेरिकी वाणिज्य विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी।
किसी AI मॉडल पर रोक लगाने का अधिकार केवल एक संघीय न्यायाधीश के पास हो चाहिए। इसके साथ ही AI बनाने वाली कंपनियों को अपने सुरक्षा प्लान भी बताने होंगे और संभावित खतरों की रिपोर्ट देनी होगी। इससे पूरे सिस्टम में ज्यादा पारदर्शिता आएगी और सब कुछ एक जैसा रहेगा।