एंथ्रोपिक ने सेल्सफोर्स के साथ लॉन्च किया क्लाउडफोर्स
एंथ्रोपिक और सेल्सफोर्स ने मिलकर 'क्लाउडफोर्स' नाम की एक बड़ी साझेदारी की है। इसका मतलब है कि अब सेल्सफोर्स के CRM टूल्स को क्लाउड से और ताकत मिलेगी।
इससे कंपनियों को ग्राहक डाटा समझने और अपनी बिक्री को बेहतर तरीके से संभालने में सहायता मिलेगी।
उनका पहला बड़ा प्रोडक्ट सेल्सफोर्स इन क्लाउड है, जो अभी टेस्टिंग स्टेज में है। इसमें सेल्स के लिए 37 स्किल्स पहले से मौजूद हैं, जिन्हें तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्लाउडफोर्स बिक्री में करता है सहायता
क्लाउडफोर्स का काम केवल चीजों को तेजी से करना ही नहीं है। यह ग्राहकों से बात करने की तैयारी करने, सौदे की समीक्षा करने और सेल्स पाइपलाइन को सही ढंग से लगाने जैसे जरूरी कामों में भी सहायता करता है। इसके साथ ही यह एजेंटफोर्स और स्लैक में भी कुछ स्मार्ट फीचर्स को शक्ति देता है।
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने बताया कि वे दूसरी सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) कंपनियों से मुकाबला करने के बजाय उनके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।
उनका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जिम्मेदारी से विकसित किया जाना चाहिए, ताकि यह लोगों को सच में फायदा पहुंचाए और कोई दिक्कत पैदा न करे।