100 देशों में AI आधारित मेडिकल सपोर्ट के लिए एंथ्रोपिक और ओपनएविडेंस ने मिलाया हाथ
एंथ्रोपिक और ओपनएविडेंस लगभग 100 देशों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मेडिकल सपोर्ट लाने के लिए साथ मिलकर काम कर रही हैं।
यह प्लेटफॉर्म पीयर-रिव्यू किए गए मेडिकल रिसर्च और इलाज के दिशा-निर्देशों पर बना है। इसे ऐसे इलाकों के लिए तैयार किया गया है, जहां मेडिकल साहित्य, विशेषज्ञ चिकित्सक की जानकारी और लगातार मेडिकल पढ़ाई तक पहुंच कम होती है।
ऐसे में मरीजों की देखभाल पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही उन जगहों पर टेक्नोलॉजी तक पहुंच भी सीमित है।
एंथ्रोपिक देगी टेक्नोलॉजी, ओपनएविडेंस करेगी प्लेटफॉर्म तैयार
इस प्रोजेक्ट में एंथ्रोपिक टेक्नोलॉजी का जिम्मा संभालेगा, वहीं ओपनएविडेंस स्थानीय जरूरतों के हिसाब से प्लेटफॉर्म में बदलाव करेगी। इसका मकसद भरोसेमंद मेडिकल जानकारी तक पहुंच में मौजूद कमी को दूर करना है।
ओपनएविडेंस के संस्थापक डैनियल नैडलर ने कहा, "मेडिकल जानकारी तक पहुंच भूगोल पर निर्भर नहीं होनी चाहिए।" मिस्र के डॉक्टर अहमद बेंदरी ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हेल्थकेयर वर्कर्स को अगर, लेटेस्ट रिसर्च अपनी उंगलियों पर मिलेगी तो वे मरीजों की और बेहतर देखभाल कर पाएंगे।