एंथ्रोपिक का क्लाउड फेबल 5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में शामिल
एंथ्रोपिक ने जानकारी दी है कि 20 जुलाई से उनका नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल क्लाउड फेबल 5, मैक्स और टीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का स्थायी हिस्सा बन जाएगा। इसमें एक शर्त है कि इसके सामान्य इस्तेमाल की सीमा पहले से आधी रहेगी।
अगर, आप प्रो या टीम स्टैंडर्ड प्लान पर हैं तो इसे आजमाने के लिए आपको क्रेडिट खर्च करने पड़ेंगे।
यूजर्स को मिलेगा करीब 9,000 रुपये क्रेडिट
फेबुल 5 का लॉन्च काफी मुश्किलों भरा रहा है। जून में शुरुआत होने के बाद निर्यात नियमों के कारण इसे रोकना पड़ा था।
फिर जुलाई में इसे दोबारा पेश किया गया, लेकिन जारी करने की तारीखों को लेकर बनी उलझन ने यूजर्स को काफी परेशान किया।
एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि मांग का अनुमान लगाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। यही वजह है कि जो यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं, उन्हें 100 डॉलर (करीब 9,000 रुपये) का एक बार का क्रेडिट दिया जा रहा है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि आगे से उसकी सेवा और भी भरोसेमंद होगी।