अनिमा आनंदकुमार ने बनाया फिजिकल सिस्टम्स का वर्णन करने वाला AI मॉडल
एक्सीलरेटेड अंडरस्टैंडिंग की सह संस्थापक और टाइम मैगजीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल अनिमा आनंदकुमार एक ऐसा AI तैयार कर रही हैं, जो केवल दुनिया के फिजिकल सिस्टम्स का वर्णन ही नहीं करता, बल्कि यह भी बताता है कि वे असल में कैसे व्यवहार करेंगे।
उनकी टीम AI मॉडल्स में फिजिक्स को मिलाकर मेडिसिन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, क्लाइमेट मॉडलिंग, एनर्जी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में होने वाले प्रयोगों को तेज और सस्ता बनाना चाहती है।
इससे किसी भी उत्पाद को तैयार करने के लिए किए जाने वाले फिजिकल प्रयोगों की संख्या भी घट जाएगी।
मेडिकल कैथेटर ने जीवाणु संक्रमण को किया कम
उनकी यह टेक्नोलॉजी न्यूरल ऑपरेटर्स का इस्तेमाल करती है, जो स्पेस और टाइम में चीजों को मॉडल करते हैं। इसे 3D के साथ मूवमेंट को भी समझने वाला तरीका मान सकते हैं।
इस तरीके ने पहले ही एक मेडिकल कैथेटर बनाने में मदद की है, जिसने केवल एक फिजिकल टेस्ट में हानिकारक जीवाणुओं का मिलना 100 गुना तक कम कर दिया।
आनंदकुमार का कहना है कि AI यह भी माप सकते हैं कि उनके अनुमान कितने सटीक हैं या उन पर कितना भरोसा किया जा सकता है। यह उन सभी कामों के लिए बेहद खास है, जिनमें जोखिम ज्यादा होता है या जो सुरक्षा से जुड़े होते हैं।