Page Loader
एंग्री बर्ड मोबाइल गेम निर्माता कंपनी रोवियो को खरीद सकती है जापानी कंपनी सेगा
यह डील अगले सप्ताह की शुरुआत में पूरी हो सकती है (तस्वीर: रोवियो)

एंग्री बर्ड मोबाइल गेम निर्माता कंपनी रोवियो को खरीद सकती है जापानी कंपनी सेगा

Apr 15, 2023
05:21 pm

क्या है खबर?

एंग्री बर्ड मोबाइल गेम निर्माता कंपनी रोवियो एंटरटेनमेंट को जापान की वीडियो गेम और एंटरटेनमेंट कंपनी सेगा द्वारा अधिग्रहित किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोवियो एंटरटेनमेंट को सेगा एक अरब डॉलर (लगभग 82 अरब रुपये) में अधिग्रहित कर सकती है। सेगा, रोविओ को खरीदने के करीब है और डील अगले सप्ताह की शुरुआत में पूरी हो सकती है। रोवियो ने इस साल फरवरी में अपने एंग्री बर्ड्स क्लासिक गेम को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया था।

रिकॉर्ड

एंग्री बर्ड्स ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

एंग्री बर्ड्स गेम 2009 में एक बड़ी सफलता बनी, लेकिन 2014 के बाद फ्रैंचाइजी में गिरावट आई है। एंग्री बर्ड मोबाइल गेम एक अरब डाउनलोड तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला गेम था, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमाणित एक रिकॉर्ड है। 'द एंग्री बर्ड्स मूवी' बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही और अभी भी सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वीडियो गेम फिल्म है। हालांकि, इसके 2019 सीक्वल 'द एंग्री बर्ड्स मूवी 2' को उतनी सफलता नहीं मिली।