माइक्रोसॉफ्ट की वेतन स्प्रेसडशीट में कर्मचारियों के AI पर खर्चे को लेकर बड़ा खुलासा
माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सालाना वेतन स्प्रेडशीट में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर महीने खर्च होने वाले डॉलर एक नया कॉलम शामिल किया है। इसमें कर्मचारियों से यह पूछा गया है कि वे AI टूल्स पर हर महीने कितना खर्च करते हैं।
कंपनी ने लगभग 600 एंट्रीज को देखा, जिसमें से करीब 350 लोगों ने अपने मासिक AI खर्च की जानकारी दी। आमतौर पर यह खर्च 300 डॉलर (करीब 28,500 रुपये) के आस-पास था, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट कस्टमर एंड पार्टनर सॉल्यूशंस के एक कर्मचारी ने तो एक महीने में 28,000 डॉलर (करीब 26 लाख रुपये) खर्च कर सबको चौंका दिया।
टीमों ने कितना किया खर्च?
माइक्रोसॉफ्ट में AI पर होने वाला खर्च अलग-अलग टीमों में काफी अलग है। एज्योर टीम के सदस्यों ने औसतन 241 डॉलर खर्च (करीब 23,000 रुपये) करने की बात कही, वहीं क्लाउड प्लस AI स्टाफ ने 325 डॉलर (करीब 30,000 रुपये) का औसत खर्च बताया। कोर AI टीम इस मामले में सबसे आगे रही, जहां प्रति व्यक्ति औसत खर्च 975 डॉलर (करीब 92,000 रुपये) था।
एक्सपीरियंस एंड डिवाइसेज से जुड़े लोगों ने करीब 250 डॉलर (करीब 23,500 रुपये) प्रति व्यक्ति खर्च किए, जबकि सिक्योरिटी टीम के सदस्यों का खर्च 526 डॉलर (करीब 50,000 रुपये) रहा, जबकि कुछ कर्मचारी तो 10,000 डॉलर (करीब 9.5 लाख रुपये) तक खर्च कर रहे थे।