अमेरिका ने शुरू की पहली स्पेस एकेडमी, तैयार करेगी अंतरिक्ष इंजीनियर
अमेरिका ने अपनी पहली स्पेस एकेडमी बनाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर दस्तखत किए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में नासा के मिशन कंट्रोल से इसका ऐलान किया।
इसका मकसद इंजीनियर्स और अंतरिक्ष पेशेवरों की अगली पीढ़ी को तैयार करना है, ताकि वे स्पेस फोर्स के मिशनों से लेकर व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स तक हर काम को संभाल सकें।
ट्रंप ने बताया, इसका उद्देश्य कुशल सेवा सदस्यों, इंजीनियर्स और सिविल ऑपरेटर्स की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करना है, जो चंद्रमा और उससे आगे की यात्राओं के लिए तैयार हो।
आइजैकमान एकेडमी आयोग के लिए नामित
नासा के प्रशासक जेरेड आइजैकमान यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस एकेडमी पर बने एक नए राष्ट्रपति आयोग के अध्यक्ष होंगे, वहीं उप-प्रशासक मैट एंडरसन इसके कार्यकारी निदेशक का पद संभालेंगे।
उनका मुख्य काम होगा देश की अंतरिक्ष वर्कफोर्स को मजबूत बनाना और अंतरिक्ष नेतृत्व करने वालों की अगली पीढ़ी को विकसित करना।
इसके अलावा, 20 अगस्त को ट्रंप ने नेशनल स्पेस ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी पर भी दस्तखत किए। इसी दौरान उन्होंने आर्टेमिस II क्रू को कांग्रेसनल स्पेस मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इस क्रू ने इसी साल की शुरुआत में एक रिकॉर्ड-तोड़ यात्रा की थी।