अमेजन प्राइम डे सेल में सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर मिल रही जबरदस्त छूट
अमेजन प्राइम डे 2026 के दौरान 4 से 6 जुलाई तक विभिन्न डिजाइसेज पर बंपर छूट दी जा रही है। इस अवधि में सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को 84,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
साथ ही, इसे 9 महीने की बिना ब्याज वाली EMI पर भी ले सकते हैं, जिससे आपको एक साथ पूरा भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, इसका नया वर्जन लॉन्च हो चुका है, फिर भी S25 अल्ट्रा को आज भी बेहतरीन स्मार्टफोन माना जाता है।
फोन में मिलती हैं ये खासियत
इस फोन में 6.9-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले लगा है, जिसकी 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600-निट की जबरदस्त ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले स्ट्रीमिंग या गेमिंग के अनुभव को शानदार बना देता है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप पर काम करता है और इसमें 200MP मेन लेंस के साथ एडवांस्ड जूम वाला एक दमदार क्वाड-कैमरा सेटअप मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट है। साथ ही इसमें एक मजबूत बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ पूरे दिन चलती है।