अमेजन ने भारत में लॉन्च किया 'फीचर्ड आर्टिकल्स' फीचर, फ्री में पढ़ें लेख
क्या है खबर?
अमेजन ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिसके साथ यूजर्स ढेर सारे आर्टिकल्स फ्री में पढ़ सकेंगे।
फीचर्ड आर्टिकल्स नाम के इस फीचर में यूजर्स को अलग-अलग विषयों से जुड़े ढेरों लेख दिखेंगे।
इस फीचर का मकसद यह है कि यूजर्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ज्यादा वक्त बिताएं।
नया फीचर वेब-बेस्ड प्लेटफॉर्म के अलावा iOS और एंड्रॉयड ऐप्स में भी मिल रहा है और यूजर्स को अपनी ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करनी होगी।
फीचर
मिलेंगे ढेरों टॉपिक्स से जुड़े आर्टिकल्स
अमेजन की वेबसाइट पर दिए गए नए 'फीचर्ड आर्टिकल्स' फीचर को प्लेटफॉर्म के किंडल स्टोर सेक्शन का हिस्सा बनाया गया है।
यह फीचर यूजर्स को अलग-अलग टॉपिक्स से जुड़े फीचर्ड आर्टिकल्स, कॉमेंट्री और ओपीनियन्स दिखाएगा।
इन टॉपिक्स में ट्रेंडिंग आर्टिकल्स, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स और गवर्नेंस, स्पोर्ट्स, बिजनेस और फाइनांस, हेल्थ और फिटनेस, सोसाइटी और लाइफस्टाइल, बुक्स, फूड, फिक्शन, करेंट अफेयर्स, ट्रैवल और ऑटो वगैरह शामिल हैं।
एक्सक्लूसिव
कई आर्टिकल्स होंगे अमेजन इंडिया एक्सक्लूसिव
टेकक्रंच की रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें से कुछ आर्टिकल्स अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव होंगे।
कंपनी इस बारे में जानकारी देने के लिए कुछ किंडल यूजर्स को नोटिफिकेशंस भी दे रही है।
अमेजन स्पोक्सपर्सन ने पब्लिकेशन से कन्फर्म किया कि यह नई सर्विस की टेस्टिंग कर रहा था, जिसमें यूजर्स को अलग-अलग विषयों से जुड़े आर्टिकल्स दिखाए जाएंगे और इनके साथ यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर बेहतर अनुभव मिलेगा।
बयान
ताकि यूजर्स को मिलें ज्यादा विकल्प
अमेजन स्पोक्सपर्सन ने बताया, "हम अपने ग्राहकों को नए और इंगेजिंग अनुभव देने पर फोकस्ड हैं और इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हम एक नई सर्विस टेस्ट कर रहे थे, जो करेंट अफेयर्स, बुक्स, बिजनेस, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल जैसे विषयों से जुड़े आर्टिकल्स रीडर्स के लिए लेकर आएगी।"
कंपनी यूजर्स को शॉपिंग के अलावा भुगतान करने, आर्टिकल्स पढ़ने और वीडियोज देखने जैसे कई विकल्प एक जगह पर देना चाहती है।
वीडियो
फ्री सेवा 'मिनी TV' भारत में लॉन्च
अमेजन ने भारत में अपना नया वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मिनी TV (miniTV) हाल ही में लॉन्च किया है।
कंपनी ने बताया है कि इसकी नई वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पूरी तरह फ्री होगी लेकिन इसमें यूजर्स को ऐड दिखाए जाएंगे।
मिनी TV को शॉपिंग ऐप का हिस्सा बनाया गया है और यह पूरी तरह फ्री है। मिनी TV सेक्शन अमेजन शॉपिंग ऐप में अभी केवल एंड्रॉयड यूजर्स को मिल रहा है।
जल्द इसे iOS पर भी रोलआउट किया जाएगा।
प्राइम
अब नहीं मिलेगा एक महीने का प्राइम सब्सक्रिप्शन
अमेजन ने भारत में एक महीने की प्राइम मेंबरशिप देना बंद कर दिया है और यूजर्स पहले की तरह अब एक महीने का फ्री ट्रायल भी नहीं ले पाएंगे।
यानी कि अब यूजर्स कम से कम तीन महीने वाला या फिर एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकते हैं।
दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ऑटोमैटिक ट्रांजैक्शंस से जुड़े नए नियम लागू किए गए हैं, जिनके चलते अमेजन को यह फैसला लेना पड़ा।