अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में स्मार्टफोन पर मिल रही 70,000 रुपये तक की छूट
अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल फिर से शुरू हो गया है। इसमें स्मार्टफोन्स पर भारी बचत के मौके मिल रहे हैं। आप एक्सचेंज ऑफर के साथ 70,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। साथ ही कूपन इस्तेमाल करके 7,500 रुपये और बचा सकते हैं। ऐसे में यह आपके डिवाइस को अपग्रेड करने का शानदार मौका है, वह भी बिना ज्यादा खर्च किए।
इन स्मार्टफोन पर मिलेगा फायदा
अगर, आप कोई प्रीमियम फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो iQOO 15R की कीमत 69,999 रुपये से घटकर 46,499 रुपये हो गई है, वहीं शाओमी 17 अब 59,999 रुपये में उपलब्ध है। इस पर क्रेडिट कार्ड EMI का फायदा और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की प्रभावी शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है। इस पर भी कूपन ऑफर उपलब्ध है। मिड-रेंज फोंस में वनप्लस नॉर्ड 6 को 42,999 रुपये में और iQOO Z11xa को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इन दोनों पर भी अतिरिक्त बचत का लाभ उठाया जा सकता है।
अगर, आपका बजट कम है तो रेडमी 15C 5G प्राइम केवल 15,999 रुपये में मिल रहा है।