Loading...
स्पेस-X को टक्कर देने की तैयारी में अमेजन, हजारों सैटेलाइट लॉन्च करने की है योजना
स्पेस-X को टक्कर देने की तैयारी में अमेजन

स्पेस-X को टक्कर देने की तैयारी में अमेजन, हजारों सैटेलाइट लॉन्च करने की है योजना

Jul 28, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

अमेजन की सहायक कंपनी अमेजन लियो ने अंतरिक्ष से मोबाइल नेटवर्क सेवा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने 5,105 सैटेलाइट लॉन्च करने की अनुमति के लिए अमेरिकी संघीय संचार आयोग (FCC) में आवेदन किया है। इस परियोजना का उद्देश्य ऐसे इलाकों में भी मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है, जहां पारंपरिक मोबाइल टावरों की पहुंच नहीं है। कंपनी इस योजना पर तेजी से काम आगे बढ़ा रही है और नेटवर्क विस्तार की तैयारी में जुटी हुई है।

सेवा

2028 से शुरू हो सकती है सैटेलाइट सेवा

अमेजन लियो ने बताया है कि वह वर्ष 2028 से निम्न पृथ्वी कक्षा में अपने सैटेलाइट्स का नेटवर्क तैनात करना शुरू करेगी।

इसके जरिए स्मार्टफोन और अन्य मोबाइल उपकरणों को कॉल, मैसेज, इंटरनेट डाटा और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

कंपनी का कहना है कि इस साल के अंत तक वह फिक्स्ड सर्विस भी शुरू करेगी और कई बड़ी दूरसंचार कंपनियों के साथ साझेदारी पहले ही कर चुकी है, जिससे सेवा का दायरा और तेजी से बढ़ सकेगा।

प्रतिस्पर्धा

स्पेस-X से होगी सीधी प्रतिस्पर्धा

अमेजन लियो की यह योजना सीधे एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X को चुनौती देगी।

स्पेस-X पहले से ही पृथ्वी की कक्षा में हजारों सैटेलाइट संचालित कर रही है और उसने अपने सैटेलाइट नेटवर्क को और बड़ा बनाने की योजना भी पेश की है।

ऐसे में दोनों कंपनियों के बीच सैटेलाइट इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसका असर वैश्विक दूरसंचार बाजार पर भी पड़ सकता है।

ADVERTISEMENT

अन्य

FCC के सामने आमने-सामने आईं दोनों कंपनियां

दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा अब नियामक स्तर तक भी पहुंच गई है।

अमेजन ने FCC से स्पेस-X की योजना को मंजूरी नहीं देने का अनुरोध किया था और उसे केवल महत्वाकांक्षी योजना बताया।

वहीं FCC के अध्यक्ष ब्रेंडन कैर ने जवाब देते हुए कहा कि अमेजन को दूसरी कंपनियों पर सवाल उठाने के बजाय अपने सैटेलाइट कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए और अपनी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना चाहिए।

ADVERTISEMENT