अमेजन ने एलेक्सा के नेतृत्व में किया फेरबदल, एडन मार्कस संभालेंगे कमान
अमेजन अपनी एलेक्सा यूनिट में कुछ बड़े बदलाव कर रहा है। कई सालों से एलेक्सा और इको की कमान संभाल रहे डैनियल रॉश अगले महीने इस यूनिट से हट जाएंगे। वे 2027 में 'डिवाइसेज एंड सर्विसेज' डिविजन में किसी दूसरी भूमिका में लौटेंगे।
उनकी जगह एडन मार्कस लेंगे। एडन अभी फायर टीवी, विज्ञापन और अमेजन ऐपस्टोर के उपाध्यक्ष हैं। पिछले महीने ही उनकी देखरेख में नया फायर टीवी स्टिक लॉन्च किया गया था।
यह बड़ा बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब कंपनी ने हाल ही में अपने नए प्रीमियम टैबलेट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें एलेक्सा प्लस की सुविधा दी गई है।
मुनाफा कमाने का प्रयास
नए टैबलेट्स में एलेक्सा प्लस दिया गया है, जिसमें जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) है। यह AI पहले से ज्यादा मुश्किल सवालों के जवाब दे सकता है। यह अमेजन के आम बजट डिवाइसेज के मुकाबले एक बड़ी छलांग है, लेकिन एलेक्सा प्लस तक पहुंचने के लिए आपको पैसे चुकाने होंगे।
आप इसे प्राइम के साथ 139 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) सालाना या केवल इस सर्विस को 20 डॉलर (करीब 1,900 रुपये) हर महीने में खरीद सकते हैं।
इतने सारे अपडेट्स के बावजूद एलेक्सा को 2014 से मुनाफा कमाने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में इन बदलावों के जरिए एलेक्सा को फायदे में लाने की कोशिश की जा रही है।