Page Loader
भारत में अमेजन अलेक्सा के हुए तीन साल, 2020 में 67 प्रतिशत बढ़ा इस्तेमाल

भारत में अमेजन अलेक्सा के हुए तीन साल, 2020 में 67 प्रतिशत बढ़ा इस्तेमाल

Feb 08, 2021
01:59 pm

क्या है खबर?

अमेजन की वॉइस असिस्टेंट अलेक्सा ने भारत में तीन साल पूरे कर लिए हैं और इस मौके पर अमेजन अपने इको डिवाइसेज पर डील्स और डिस्काउंट्स देने जा रही है। अमेजन अलेक्सा डिवाइसेज पर डिस्काउंट्स वाली खास सेल 15 फरवरी को शुरू होगी। अमेजन की ओर से साल 2020 में वॉइस असिस्टेंट अलेक्सा के इस्तेमाल से जुड़ा डाटा शेयर किया गया है। सामने आया है कि साल 2020 में इसका इस्तेमाल 2019 के मुकाबले करीब 67 प्रतिशत बढ़ा है।

डाटा

अलेक्सा से लाखों यूजर्स ने 'लव यू' कहा

अमेजन के मुताबिक, भारतीय यूजर्स ने हर सप्ताह इंग्लिश, हिंदी और हिंग्लिश में लाखों बार अलेक्सा को वॉइस कमांड्स दिए। साल 2019 के मुकाबले अलेक्सा के साथ की जाने वाली बात 2020 में 67 प्रतिशत बढ़ी और इसे कई नए कमांड्स दिए गए। भारतीय यूजर्स ने 2020 में रोजाना करीब 19,000 बार 'अलेक्सा, आई लव यू' कहा, जो साल 2019 के मुकाबले करीब 1,200 प्रतिशत ज्यादा है। यूजर्स ने अलेक्सा से रोज 6,000 बार 'विल यू मैरी मी?' पूछा।

पहुंच

छोटे शहरों तक पहुंची अलेक्सा

कंपनी ने बताया है कि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसी मेट्रो सिटीज के अलावा अब स्पीति, बूंदी और गढ़चिरौली जैसे छोटे शहरों में भी यूजर्स अलेक्सा का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 85 प्रतिशत से ज्यादा पिन कोड्स में रहने वाले ग्राहकों ने अमेजन के इको स्मार्ट स्पीकर्स साल 2020 में खरीदे हैं। अलेक्सा यूजर्स ने पिछले साल रोजाना करीब 8.6 लाख बार डिजिटल असिस्टेंट से स्मार्ट होम गैजेट कंट्रोल करने को कहा।

इस्तेमाल

पहले से काफी बढ़ा इस्तेमाल

साल 2020 में अमेजन शॉपिंग ऐप का सपोर्ट अलेक्सा में शामिल किया गया। लगभग रोज यूजर्स ने 5.8 लाख बार प्रोडक्ट्स, डील्स और म्यूजिक के बारे में अलेक्सा से पूछा। कंपनी ने कहा, "पिछले साल अलेक्सा के इस्तेमाल में तेजी आई और खासकर गाइडेड मेडिटेशन, वर्कआउट म्यूजिक, गेम्स और लर्निंग स्किल्स से जुड़ा कंटेंट यूजर्स ज्यादा सर्च किया गया।" बता दें, इको डिवाइस के अलावा 100+ अलेक्सा बिल्ट-इन डिवाइसेज और स्मार्टफोन्स में भी अलेक्सा को ऐक्सेस किया जा सकता है।"

जानकारी

फायर टीवी का इस्तेमाल भी बढ़ा

अलेक्सा के अलावा अमेजन के फायर टीवी डिवाइस का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। कंपनी ने कहा है कि 2020 कोरोना लॉकडाउन में घर में रहने के दौरान यूजर्स ने फायर टीवी का इस्तेमाल 2019 के मुकाबले लगभग दोगुना किया।