Page Loader
टेक्नोलॉजी

अमेजन 2023 इवेंट: फायर स्टिक समेत सभी लाइव अपडेट

Sep 20, 2023, 09:50 pm
अमेजन 2023 इवेंट: फायर स्टिक समेत सभी लाइव अपडेट
लाइव
Sep 20, 2023, 09:50 pm

इवेंट का हुआ समापन

इसी के साथ अमेजन के हार्डवेयर का समापन हो गया है। डेव लिम्प ने मंच पर आकर पूरे आयोजन का निष्कर्ष पेश किया और कहा कि कंपनी अभी भी ग्राहकों को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाती हैं।

Sep 20, 2023, 09:45 pm

कंपनी ने पेश किया इको हब

अमेजन ने दीवार में लगने वाला स्मार्ट होम कंट्रोलर इको हब पेश किया है। इस 8 इंच की टचस्क्रीन और अलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से घर में लगे कैमरों का फीड देखा जा सकेगा। लगभग 15,000 रुपये की कीमत वाला यह डिवाइस इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

Sep 20, 2023, 09:27 pm

अमेजन ने पेश की नई फायर टीवी स्टिक

अमेजन ने नई फायर टीवी स्टिक 4K का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसमें दिया गया नया प्रोसेसर इसे और तेज बनाता है। लगभग 4,200 रुपये की कीमत वाली इस टीवी स्टिक को आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ने फायर टीवी स्टिक मैक्स भी पेश किया है। इसमें डॉल्बी विजन, HDR, HDR10+ के साथ अटमॉस ऑडियो दिया गया है। इसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये रखी गई है।

Sep 20, 2023, 09:24 pm

आज से उपलब्ध होगा फायर टीवी साउंड बार

अमेजन ने एक साउंडबार भी पेश किया है। इसे फायर टीवी साउंड बार नाम दिया गया है। यह ब्लूटूथ के सहारे काम करता है। आज से उपलब्ध होने वाले इस डिवाइस की कीमत लगभग 10,000 रुपये रखी गई है।

Sep 20, 2023, 09:20 pm

इको फ्रेम स्मार्ट ग्लासेस की नई लाइन हुई पेश

अमेजन ने इको फ्रेम स्मार्ट ग्लासेस की नई लाइन पेश की है। इनकी कीमत लगभग 22,500 रुपये से शुरू होगी। हालांकि, इनकी उपलब्धता को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। इनमें 6 घंटे की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। साधारण चश्मों की तरह दिखने वाले इन स्मार्ट ग्लासेस में स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

Sep 20, 2023, 09:13 pm

बच्चों के लिए अमेजन ने पेश किया इको पॉप

अलेक्सा का वाइस प्रेसिडेंट हीथर जॉर्न ने बताया कि बच्चे हर महीने अलेक्सा से 2.5 करोड़ सवाल पूछते हैं। इसे देखते हुए बच्चों के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। अब 'एक्सप्लोर विद अलेक्सा' की मदद से बच्चों को बेहतर जवाब मिल सकेंगे। इसमें विशेष तौर पर जानवरों और प्रकृति पर जोर दिया गया है। कंपनी बच्चों के लिए इको पॉप पेश कर रही है, जिसकी कीमत लगभग 4,200 रुपये है। यह अगले महीने से उपलब्ध होगा।

Sep 20, 2023, 09:06 pm

अलेक्सा में आया नया आई गेज फीचर

कंपनी ने बताया कि अलेक्सा में आई गेज नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जो म्यूजिक चलाने और स्मार्ट होम को कंट्रोल करने जैसे काम कर सकेगा। यह पूरी तरह से हैंड्स फ्री होगा और केवल बोलकर इसका इस्तेमाल किया जा सकतेगा। यह इस साल के आखिर तक फ्री में उपलब्ध होगा।

Sep 20, 2023, 09:03 pm

BMW के साथ मिलकर कारों के लिए टूल्स बना रही है कंपनी

अमेजन ने बताया कि वह BMW के साथ मिलकर ऐसे टूल्स विकसित कर रही है, जिससे यूजर्स अपनी कार के साथ इंटरेक्ट कर पाएंगे।

Sep 20, 2023, 08:56 pm

मंच पर आए रोहित प्रसाद

अमेजन में आर्टिफिशियल जनरल इंटेलीजेंस के मुख्य वैज्ञानिक और सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट रोहित प्रसात मंच पर आ गए हैं। वो अलेक्सा में हुईं अपडेट्स के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अपडेट में ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्नेशन सिस्टम जोड़ा गया है, जो स्पीड के मामले में बाकी सबसे तेज है।

Sep 20, 2023, 08:52 pm

विशेष तौर पर वॉइस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है कंपनी का AI मॉडल

डेव लिम्प ने कहा कि अमेजन का नया जनरेटिव AI मॉडल विशेष तौर पर वॉइस और रियल टाइम इन्फोर्मेशन जैसी चीजों के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

Sep 20, 2023, 08:49 pm

पुराने यूजर्स भी ले पाएंगे नए अलेक्सा का अनुभव

कंपनी नए AI मॉडल के जरिये अलेक्सा को अधिक कन्वर्सेशनल बनाएगी। इसका फ्री प्रीव्यू सभी इको डिवाइस में आएगा। फर्स्ट ईको जितने पुराने डिवाइस में भी यूजर्स नए अलेक्सा का अनुभव ले पाएंगे, जो AI से पावर्ड होगा।

Sep 20, 2023, 08:46 pm

अलेक्सा में अपग्रेड पर बात कर रहे हैं लिम्प

अमेजन इवेंट में बोलते हुए लिम्प अब अलेक्सा और इसमें आ रही अपग्रेड्स पर बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंटरेक्शन के दौरान शारीरिक गतिविधियां देखने के लिए अमेजन कैमरों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि अलेक्सा में रियल-वर्ल्ड एप्लिकेशन होनी चाहिए। इसके अलावा यूजर्स और उसके परिवार के लिए यह एक्सपीरियंस पर्सनलाइज होना चाहिए।

Sep 20, 2023, 08:43 pm

इको शो 8 हुआ पेश

अमेजन ने इवेंट में पहला डिवाइस इको शो 8 पेश किया है। यह नई डिस्प्ले, कैमरा और माइक्रोफोन के साथ आया है। इसकी कीमत 150 अमेरिकी डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) रखी गई है। इसे आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और शिपिंग अगले महीने से शुरू होगी।

Sep 20, 2023, 08:37 pm

शुरू हो गया है अमेजन डिवाइस इवेंट

अमेजन का डिवाइस इवेंट शुरू हो चुका है। कंपनी के SVP डेव लिंप मंच पर पहुंच चुके हैं। वह अमेजन में प्रोडक्ट और सर्विसेस का काम देखते हैं। उन्होंने बताया कि हर घंटे एक करोड़ से अधिक कस्टमर्स एलेक्सा के साथ इंटरेक्ट करते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का भी जिक्र किया है।

Sep 20, 2023, 08:11 pm

कहां हो रहा इवेंट का आयोजन?

कंपनी इस बार वर्जिनिया स्थित अर्लिंगटन स्थित अपने सेकंड हेडक्वार्टर में इस इवेंट का आयोजन कर रही है। यह पहली बार है, जब इस जगह इवेंट आयोजित किया जा रहा है। ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन ने 2018 में ऐलान किया था कि वह अर्लिंगटन में अपना दूसरा हेडक्वार्टर बना रही है।

Sep 20, 2023, 08:07 pm

एलेक्सा में मिल सकता है बिना इंटरनेट काम करने वाले फीचर्स

अमेजन के इवेंट में इको 5 देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अमेजन के चर्चित एलेक्सा में हार्डवेयर अपग्रेड के साथ ही बिना इंटरनेट के काम करने वाले कुछ फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

Sep 20, 2023, 08:05 pm

इस इवेंट से क्या उम्मीदें?

अमेजन इस इवेंट में कई नए हार्डवेयर का ऐलान करेगी। इनमें इको स्पीकर, स्मार्ट डिस्प्ले, फायर टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस, नया फायर टैबलेट और नया फायर टीवी हो सकते हैं। साथ ही कंपनी किंडल ओएसिस को अपडेट कर सकती है। अमेजन की तरफ से नए ईयरबड की घोषणा की भी उम्मीद है।

Sep 20, 2023, 07:50 pm

कितने बजे शुरू होगा इवेंट?

अमेजन हर सितंबर डिवाइस इवेंट आयोजित करती है। आज इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे होगी। कंपनी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं कर रही है, लेकिन हम इस इवेंट से जुड़ी हर जानकारी से आपको अपडेट करते रहेंगे।

Sep 20, 2023, 07:48 pm

अमेजन डिवाइस इवेंट 2023 का आयोजन आज

नमस्कार, न्यूजबाइट्स हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टेक दिग्गज अमेजन आज अपना डिवाइस इवेंट आयोजित कर रही है। इससे जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहे।

Loading...