अलीबाबा के क्यूवेन ने 3 अरब डाउनलोड्स से गूगल-मेटा को पछाड़ा
अलीबाबा के क्यूवेन AI मॉडल्स ने महज 6 महीने में 3 अरब डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, यह दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फैमिली बन गया है, जिसने मेटा और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसका ओपन-सोर्स सेटअप होने की वजह से कोई भी इनमें बदलाव कर सकता है और इनके आधार पर नए मॉडल बना सकता है। यही वजह है कि ये नए AI प्रोजेक्ट्स के लिए एक मजबूत बुनियाद का काम कर रहे हैं।
क्यूवेन की ओपन मॉडल की होड़ शुरू की
क्यूवेन फैमिली में 460 से ज्यादा मॉडल हैं और इनसे अभी तक 3 लाख से ज्यादा नए मॉडल बनाए जा चुके हैं। अलीबाबा इन टूल्स को अपने क्लाउड प्लेटफॉर्म के जरिए दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका जैसे बाजारों में मौजूद उद्यम ग्राहकों तक पहुंचा रहा है।
इस जबरदस्त तेजी को देखते हुए अमेरिका की टेक दिग्गज कंपनियां, जैसे मेटा और एनवीडिया अब अपने ओपन मॉडल बाजार में उतारने की होड़ में लग गई हैं।
हगिंग फेस ने तो क्यूवेन को ओपन AI इकोसिस्टम के सबसे बड़े आधारों में से एक तक कहा है, जिससे साफ पता चलता है कि AI की दुनिया में पूरा खेल ही बदल गया है।