कोडिंग रैंकिंग में अलीबाबा के नए AI मॉडल ने ChatGPT और जेमिनी को पछाड़ा
अलीबाबा ने हाल ही में क्वेन3.7-मैक्स नाम का एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल लॉन्च किया है। कोडिंग टेस्ट में इसने ChatGPT और गूगल के जेमिनी के कुछ मॉडल को पीछे छोड़कर सबको चौंका दिया है।
कोड एरेना लीडरबोर्ड पर इसे 1,541 अंक मिले हैं, जिसके साथ यह दुनिया में चौथे स्थान पर आ गया है। यह एंथ्रोपिक के क्लाउड सीरीज के बराबर ही है। साफ है कि यह मुश्किल कोडिंग टास्क को संभालने में सबसे बेहतरीन मॉडल्स में से एक है।
लगातार 35 घंटे तक कर सकता है काम
क्वेन3.7-मैक्स सिर्फ तेज ही नहीं है। यह लगातार 35 घंटे तक अकेले काम कर सकता है और 1,000 से ज्यादा टूल इंटरैक्शन को आसानी से संभाल लेता है।
एक टेस्ट में इसने 432 कर्नल टेस्ट और 1,100 से ज्यादा टूल कॉल करके एक AI चिप के लिए कोड को ऑप्टिमाइज किया।
पहले के ओपन-सोर्स वर्जन के मुकाबले यह मॉडल मालिकाना है और अलीबाबा क्लाउड के जरिए ही मिलेगा। इससे जाहिर होता है कि अलीबाबा ऑटोनॉमस कोडिंग के क्षेत्र में सबसे आगे रहने के लिए पूरी तरह गंभीर है।