एयरटेल ने फीचर फोन यूजर्स के लिए लॉन्च किए अनलिमिटेड कॉलिंग वाले सस्ते प्लान
एयरटेल ने हाल ही में 3 नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये उन लोगों के लिए हैं, जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें केवल कॉलिंग की जरूरत होती है, डेटा नहीं चाहिए।
इन प्लान की कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये है। इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इन प्लान की वैधता 28 दिन, 30 दिन या फिर पूरे एक कैलेंडर महीने की हो सकती है। आप इनको एयरटेल ऐप के जरिए आसानी से ले सकते हैं।
TRAI के निर्देश के बाद लॉन्च किए प्लान
एयरटेल ने यह कदम भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के उस निर्देश के बाद उठाया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों से कहा गया था कि वे केवल वॉयस कॉलिंग वाले प्लान भी दें, ताकि ग्राहकों को डाटा वाले महंगे पैक लेने के लिए मजबूर न होना पड़े। आज भी देश में करीब 22 करोड़ लोग फीचर फोन चला रहे हैं और 2G का इस्तेमाल भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
ऐसे में ये नए प्लान इन लोगों के लिए कनेक्टेड रहना बहुत आसान बना देते हैं। खास बात यह है कि एयरटेल 21 अक्टूबर की तय समय-सीमा से पहले ऐसे प्लान लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई है।