एयरटेल ने लॉन्च किया बॉक्स ऑफिस पैक, जानिए क्या-क्या मिलेगा फायदा
एयरटेल ने एक नया ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसका नाम है बॉक्स ऑफिस पैक है और इसकी कीमत 200 रुपये है। इस पैक में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ 30GB डाटा मिलता है।
इसके साथ ही, अमेजन प्राइम, जी5 और जियोहॉटस्टार जैसे 19 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी इसमें शामिल है। अगर आप बिना अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लिए ज्यादा डाटा और खूब सारा OTT कंटेंट चाहते हैं तो यह पैक आपके लिए एकदम सही है।
पैक में कॉल और SMS नहीं शामिल
यह पैक सिर्फ डाटा और OTT एक्सेस के लिए है। इसमें आपको कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलेगी। इस पैक का फायदा उठाने के लिए आपके पास एयरटेल का कोई और प्रीपेड प्लान एक्टिव होना जरूरी है।
OTT बेनिफिट्स एक्टिवेट करने के लिए आपको सिर्फ रिचार्ज करना होगा और एयरटेल ऐप के जरिए इसे चालू करना होगा।
हालांकि, आपको कौन-से प्लेटफॉर्म मिलेंगे, यह आपके क्षेत्र या ग्राहक के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
एयरटेल का कहना है कि खरीदने से पहले सभी जानकारी के लिए ऐप पर एक बार जरूर देख लें।