ISS में हवा के रिसाव से अंतरिक्ष यात्रियों को हुई मुश्किल, ऐसे बची जान
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद 5 अंतरिक्ष यात्रियों को शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए ड्रैगन कैप्सूल में शरण लेनी पड़ी। दरअसल, स्टेशन के रूसी हिस्से में हवा का रिसाव पाया गया था। यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया था।
नासा के स्पेस-X क्रू-12 के 4 सदस्य और एक्सपीडिशन 74 के एक सदस्य ने इस दौरान कैप्सूल में इंतजार किया, जबकि रूसी टीम रिसाव की जांच कर रही थी। अच्छी बात यह रही कि जल्द ही सब ठीक होने की खबर मिल गई और वे सभी अपने सामान्य कामों पर लौट आए।
रूसी टीम ने रिसाव की मरम्मत की
स्पेस-X क्रू-12 टीम में जेसिका मेयर, पायलट जैक हैथवे, ESA से सोफी एडिनो और रोसकॉसमॉस से आंद्रे फेड्याएव शामिल थे। एहतियात के तौर पर एक्सपीडिशन 74 के क्रिस विलियम्स भी उनके साथ कैप्सूल में मौजूद थे।
इस बीच, स्टेशन की रूसी टीम ने सर्गेई कुड-स्वर्चकोव के नेतृत्व और सर्गेई मिकाएव इंजीनियर के साथ मिलकर रिसाव की मरम्मत का काम संभाला।
यह पूरा वाकया एक बार फिर बताता है कि कैसे अंतरराष्ट्रीय टीम वर्क की वजह से अंतरिक्ष में भी सभी काम सुचारु रूप से चल पाते हैं।