
इंस्टाग्राम पर बच्चों की सही उम्र पता लगाएगा AI, मेटा ने शुरू किया नया सिस्टम
क्या है खबर?
इंस्टाग्राम पर अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मेटा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर रही है।
कंपनी का कहना है कि अब इंस्टाग्राम सक्रिय रूप से उन अकाउंट्स की पहचान करेगी, जो किशोरों के हो सकते हैं, भले ही साइन अप करते समय गलत जन्मतिथि दी गई हो।
अगर किसी यूजर की असली उम्र किशोर पाई जाती है, तो उसका अकाउंट अपने आप टीन अकाउंट बन जाएगा, जिस पर ज्यादा सुरक्षा और सीमाएं होती हैं।
तरीका
AI से कैसे तय होगी उम्र?
मेटा ने बताया कि उसका AI ऐसे संकेतों को पहचानने के लिए प्रशिक्षित है, जो यूजर की असली उम्र बता सकते हैं।
इसमें यह देखा जाएगा कि यूजर कैसे कंटेंट से इंटरैक्ट करता है, उसकी प्रोफाइल में क्या जानकारी है और अकाउंट कब बनाया गया था। इन सभी संकेतों से AI यह तय करेगा कि यूजर वाकई किशोर है या नहीं।
इसके बाद उसी अनुसार अकाउंट पर सुरक्षा नियम लागू किए जाएंगे, जो बच्चों को नुकसानदेह कंटेंट से दूर रखेंगे।
सुरक्षा
किशोरों की सुरक्षा
टीन अकाउंट डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट होंगे और उनमें वयस्क अकाउंट्स की तुलना में सीमाएं होंगी। ऐसे यूजर केवल उन्हीं लोगों से मैसेज पा सकेंगे, जिन्हें वे पहले से जानते हैं।
संवेदनशील वीडियो, जैसे लड़ाई या सर्जरी वाले कंटेंट सीमित होंगे। 60 मिनट से ज्यादा एक्टिव रहने पर नोटिफिकेशन मिलेगा और रात 10:00 से सुबह 07:00 बजे तक स्लीप मोड चालू हो जाएगा।
इंस्टाग्राम माता-पिता को सही उम्र बताने के महत्व पर बच्चों से बात करने की सलाह भी देगी।