LOADING...
रिटेल को आधुनिक बना रहा है AI, जानिए कैसे कंपनियां उठा रहीं फायदा
रिटेल के क्षेत्र की कंपनियां काम को बेहतर बनाने के लिए AI का इस्तेमाल कर रही हैं

रिटेल को आधुनिक बना रहा है AI, जानिए कैसे कंपनियां उठा रहीं फायदा

Jun 13, 2026
08:22 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल रिटेल सेक्टर में बड़ा बदलाव ला रहे हैं। ये ग्राहकों की पसंद के हिसाब से चीजें दिखाने, सामान का स्टॉक मैनेज करने, कस्टमर सपोर्ट देने और स्टोर के अंदर के काम को बेहतर बना रहे हैं। ऐसे प्रोजेक्ट्स के लिए गूगल जेमिनी, वर्टेक्स AI, बिगक्वेरी और विजन AI जैसे नए टूल्स इस्तेमाल किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे रिटेल कंपनियां इन तकनीकों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही हैं।

#1

पर्सनलाइज्ड शॉपिंग और प्रोडक्ट खोजने में आसानी

रिटेल कंपनियां AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करती हैं, जो ग्राहकों को उनकी जरूरत और पसंद के हिसाब से सही प्रोडक्ट तक पहुंचाते हैं। इसके लिए वे ग्राहक की ब्राउजिंग हिस्ट्री, पसंद और पिछली खरीदारियों जैसी चीजों का ध्यान रखते हैं। अमेजन का रेकमेंडेशन इंजन इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। केयरफोर का हॉपला और मेरकरी का मर्चेट AI जेमिनी, वर्टेक्स AI और ChatGPT बातचीत के जरिए ग्राहकों को उत्पादों के सुझाव देता है।

#2

स्टॉक का बेहतर अनुमान लगाना

टूल रिटेल कंपनियों के लिए किसी भी प्रोडक्ट की मांग का बेहतर अनुमान लगाना आसान बनाते हैं। इससे वे जरूरत से ज्यादा सामान इकट्ठा करने या फिर स्टॉक खत्म होने जैसी समस्याओं से बच पाते हैं। H&M मौसमी कलेक्शन की मांग का पता लगाने के लिए AI का इस्तेमाल करती है। मांग का विश्लेषण करने के लिए बिगक्वेरी, अनुमान लगाने के लिए वर्टेक्स AI और डाटा की जानकारियों को प्लानिंग से जुड़ी सलाह में बदलने के लिए जेमिनी शामिल हैं।

Advertisement

#3

तेज ग्राहक सेवा

आजकल रिटेल चैटबॉट ग्राहकों के आम सवालों जैसे ऑर्डर कहां है, कोई प्रोडक्ट उपलब्ध है या नहीं और वापसी की शर्तें क्या हैं, इन सभी का जवाब आसानी से देते हैं। इससे ग्राहक सेवा का खर्च भी कम होता है और ग्राहकों को जल्दी जवाब भी मिल जाते हैं। न्यूएग, केयरफोर और होम डिपो जैसी कंपनियां ग्राहक से सीधे बातचीत करने वाले कामों में AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर रही हैं।

Advertisement

#4

स्टोर के अंदर बेहतर काम-काज

रिटेल ऑटोमेशन कंपनियों के लिए शेल्फ पर रखे सामान की निगरानी करना भी आसान बना देता है। यह प्रमोशन से जुड़े कामों को बेहतर बनाकर ऐसा करता है। AI पर आधारित इमेज रिकॉग्निशन तकनीक खाली शेल्फ का पता लगा लेती है और प्रोडक्ट सही जगह रखे हैं या नहीं, इसकी निगरानी से ऑडिट भी आसानी से हो पाता है। इससे ब्रांड फिजिकल स्टोर के अंदर तेजी से फैसले ले पाते हैं। इसमें विजन AI का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है।

#5

ज्यादा असरदार मार्केटिंग  

AI मार्केटिंग के मैसेज को ग्राहकों के हिसाब से बनाता है, डायनामिक प्राइसिंग को बेहतर करता है और प्रोडक्ट भी सुझाता है। एलिक्सपार्टनर्स की रिपोर्ट के अनुसार, AI की मदद से चलाए गए मार्केटिंग कैंपेन से जिन ग्राहकों तक पहुंचा गया, उनसे कंपनियों के राजस्व में 47 फीसदी का सुधार देखा गया। ग्राहकों को अलग-अलग ग्रुप में बांटने के लिए बिगक्वेरी, कैंपेन को बेहतर बनाने के लिए वर्टेक्स और ऑफर वाले कंटेंट बनाने के लिए जेमिनी का इस्तेमाल किया गया।

Advertisement