LOADING...
इवेंट प्लानिंग की क्षमता को कैसे बढ़ा रहे हैं AI टूल?
इंवेट प्लानिंग के लिए आप AI की मदद ले सकते हैं

इवेंट प्लानिंग की क्षमता को कैसे बढ़ा रहे हैं AI टूल?

Apr 20, 2026
08:11 pm

क्या है खबर?

इवेंट प्लानर के लिए काम हमेशा बहुत ज़्यादा होता है। कई बार डेडलाइन पास होती है, काम का मैनेजमेंट मुश्किल होता है और ढेरों छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल आ गए हैं, जो बार-बार होने वाले कामों को अपने आप कर देते हैं, कॉन्टेंट बनाने में मदद करते हैं और डाटा के आधार पर अहम जानकारी भी देते हैं। आइये जानते हैं इंवेट प्लानिंग में उपयोगी टूल्स कौनसे हैं।

#1

ChatGPT से बातचीत को बनाएं आसान

OpenAI का ChatGPT कुछ निर्देश देने पर इवेंट का शेड्यूल, स्पीकर के बारे में जानकारी, मार्केटिंग ईमेल और सोशल मीडिया पोस्ट आसानी से तैयार कर देता है। प्लानर इसका इस्तेमाल इवेंट से पहले लोगों को याद दिलाने वाले मैसेज बनाने के लिए भी कर सकते हैं या इवेंट के बाद उनके साथ संपर्क बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरह के मैसेज तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस उन्हें इवेंट की जानकारी इसमें डालनी होती है।

#2

परप्लेक्सिटी से तेजी से करें रिसर्च

परप्लेक्सिटी रिसर्च करने और वेंडर को मैनेज करने में सहायता करता है। यह किसी जगह की पूरी जानकारी, वेंडर के रेट, इंडस्ट्री के नए चलन और बाजार में मौजूद प्रतिद्वंद्वी की जानकारी तेजी से इकट्ठा करके देता है। यह वेंडर के लिए एक जैसे सवाल, कॉन्ट्रैक्ट और बैकअप प्लान बनाने में भी मदद करता है। इस तरह यह सटीक जानकारी देकर तैयारी के काम को काफी गति देता है, ताकि प्लानर तुरंत सही और सोच-समझकर फैसले ले सकें।

Advertisement

#3

क्लाउड से बजट मैनेजमेंट

क्लाउड बजट और समय को मैनेज करने में अलग पहचान बनाता है। यह खर्चों का पूरा ब्यौरा तैयार करता है, जिसमें प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय भी शामिल होता है। यह इवेंट के अलग-अलग हिस्सों के लिए ऐसे विकल्प भी सुझाता है, जिनसे लागत कम आए। जब इसे AI क्षमताओं वाले मंडे डॉट कॉम या क्लिकअप जैसे प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जाता है तो यह कामों के बीच के निर्भरता का अनुमान लगाकर उन्हें बिना रुकावट पूरा करता है।

Advertisement

#4

व्होवा से बढ़ाएं इवेंट में भागीदारी

व्होवा कॉन्फ्रेंस या ट्रेड शो में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए बेहतरीन टूल है। इसमें AI-पावर्ड नेटवर्किंग के सुझाव, हर यूजर के हिसाब से ऐप फीड, रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने वाले फीचर और इवेंटब्राइट जैसे रियल-टाइम विश्लेषण को जोड़ने की क्षमता मिलती है। यह बातचीत की प्रक्रिया को ऑटोमेटिक करता है और बिजनेस कार्ड स्कैनिंग की सुविधा भी देता है, जिससे इवेंट में आने वाले लोग आसानी से अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल एक-दूसरे से शेयर कर पाते हैं।

Advertisement