नौकरी के लिए AI के साक्षात्कार में उम्मीदवार छोड़ रहे मैदान, जानिए सफल होने का तरीका
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब नौकरी के साक्षात्कार का पहला चरण संभाल रहा है। इसमें वह फोन कॉल, मैसेज या वीडियो अवतार का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों की शुरुआती स्क्रीनिंग करता है। ऑनलाइन बहुत सारे लोगों के नौकरी के लिए आवेदन करने के कारण कंपनियां इन AI टूल्स का इस्तेमाल अब पहले से कहीं ज्यादा कर रही हैं।
एक ताजा अध्ययन से पता चला है कि कई उम्मीदवार AI साक्षात्कार का सामना तो करते हैं, लेकिन कुछ इसे बीच में ही छोड़ देते हैं। शायद यह प्रक्रिया उन्हें अजीब लगी हो या फिर उन्हें उस नौकरी में ज्यादा खास रुचि नहीं थी।
AI इंटरव्यू में कैसे हो सकते हैं सफल?
अपने साक्षात्कार में सफल होने के मौके बेहतर बनाने के लिए जॉब डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढ़ें और कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करें।
सवालों के जवाब बोलकर अभ्यास करें, क्योंकि AI को स्टाइल से ज्यादा आपके जवाब में साफ और स्पष्ट जानकारी चाहिए। विस्तार से जवाब देने के लिए स्टार (सिचुएशन, टास्क, एक्शन, रिजल्ट) तरीके का उपयोग करें और अपने वास्तविक उदाहरण दें।
यह भी ध्यान रखें कि आपका वीडियो और ऑडियो सेटअप एकदम प्रोफेशनल हो। AI जेनरेटेड जवाब देने से बचें, क्योंकि ऐसे जवाबों को आसानी से फ्लैग किया जा सकता है और इससे आपको नौकरी भी गंवानी पड़ सकती है।