आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब यूनाइटेड किंगडम (UK) के अस्पतालों में फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानने के लिए हो रहा है।
यह स्कैन में उन छोटे-छोटे बदलावों को भी पकड़ लेता है, जिन्हें इंसान शायद देख न पाए। इससे गंभीर मामलों की पहचान जल्दी हो जाती है और मरीजों को अपने इलाज से जुड़ी जानकारी भी बहुत जल्द मिल सकती है।
हालांकि, कंसल्टेंट रेडियोग्राफर कॉर्नेलियस मुशाम्बी का कहना है कि AI का काम चिकित्सकों की सहायता करना है, न कि इंसानी विशेषज्ञता की जगह लेना।
हॉस्पिटल में AI ट्राइएज का इस्तेमाल
केटरिंग जनरल हॉस्पिटल में AI सबसे पहले एक्स-रे और CT स्कैन की जांच करता है। इससे मेडिकल टीम को यह तय करने में आसानी होती है कि किसे तुरंत ज्यादा बारीकी से जांचने की जरूरत है?
इस वजह से नतीजों के लिए मरीजों को कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि वे शायद एक ही हॉस्पिटल विजिट में नतीजे जान पाते हैं। इस प्रक्रिया को तेज करके मरीजों को शुरुआती जांच और प्राथमिकता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।