LOADING...
AI का असर होगा कोविड से भी बड़ा, न्यूयॉर्क के टेक CEO की चेतावनी हुई वायरल
AI का असर होगा कोविड से भी बड़ा

AI का असर होगा कोविड से भी बड़ा, न्यूयॉर्क के टेक CEO की चेतावनी हुई वायरल

Feb 12, 2026
04:58 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग दुनियाभर के सभी क्षेत्रों में काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस तकनीक को लोग बहुत काम का मानते हैं, लेकिन कई विशेषज्ञ इसे लेकर गंभीर चेतावनी भी दे रहे हैं। इसी बीच न्यूयॉर्क स्थित AI स्टार्टअप हाइपरराइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मैट शमर का एक नया बयान चर्चा में है। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में AI का असर कोविड महामारी से भी बड़ा हो सकता है।

बयान

मैट शमर ने क्या कहा?

शमर ने अपने लेख में कहा कि AI अगले कुछ वर्षों में एंट्री-लेवल व्हाइट कॉलर नौकरियों का बड़ा हिस्सा खत्म कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि करीब 50 प्रतिशत शुरुआती दफ्तर वाली नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। उनका कहना है कि नए AI मॉडल इतनी तेजी से विकसित हो रहे हैं कि इस साल के अंत तक बड़े बदलाव दिखने लगेंगे। इससे अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ सकता है।

क्षमता

खुद को बेहतर बना रहा है AI

शमर ने यह भी कहा कि अब AI केवल काम करने का टूल नहीं रहा, बल्कि खुद को बेहतर बनाने में भी सक्षम हो रहा है। उन्होंने हाल ही में आए एक उन्नत AI मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ निर्देश नहीं मानता, बल्कि समझदारी भरे फैसले भी ले सकता है। उनके अनुसार, AI अब दूसरे AI सिस्टम बनाने में भी मदद कर रहा है, जिससे इसकी क्षमता और तेजी से बढ़ रही है।

Advertisement

तैयारी

तैयारी की जरूरत पर जोर

CEO ने चेतावनी दी कि आम लोग अभी AI की असली ताकत को पूरी तरह समझ नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि जो लोग उन्नत और पेड AI टूल्स का रोजाना उपयोग कर रहे हैं, वे बदलाव की गति को ज्यादा करीब से देख रहे हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि समय रहते तैयारी करना जरूरी है, क्योंकि आने वाले सालों में नौकरी बाजार और काम करने के तरीकों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Advertisement