LOADING...
AI इम्पैक्ट समिट: गूगल CEO सुंदर पिचई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
सुंदर पिचई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

AI इम्पैक्ट समिट: गूगल CEO सुंदर पिचई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Feb 18, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचई ने आज (18 फरवरी) दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए पिचई भारत दौरे पर आए हुए हैं। यह समिट भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चल रहा है। पिचई 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे और वैश्विक AI मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।

बयान

भारत वापसी पर क्या बोले पिचई?

दिल्ली पहुंचने के बाद पिचई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर उन्हें खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह भारत में उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पिचई ने यह भी कहा कि समिट में प्रस्तुत किए जा रहे रिसर्च पेपर और विचार काफी प्रभावशाली हैं। उन्होंने AI के भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल और ऊर्जा की भी सराहना की है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement

मंच

वैश्विक AI चर्चा का बड़ा मंच

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 को ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा AI समिट माना जा रहा है। इसमें 110 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, मंत्री और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित, जिम्मेदार और मानव केंद्रित उपयोग पर वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है। इस समिट में सरकार, उद्योग और अकादमिक क्षेत्र मिलकर AI गवर्नेंस और नवाचार पर चर्चा कर रहे हैं।

Advertisement

असर

भारत के IT सेक्टर पर AI का असर

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कहा कि भारत का IT सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहा है। उनके अनुसार AI इस क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर लेकर आया है। अनुमान है कि 2030 तक भारत का IT सेक्टर 400 अरब डॉलर (लगभग 36,000 अरब रुपये) तक पहुंच सकता है। यह वृद्धि AI आधारित सेवाओं, ऑटोमेशन और नई तकनीकों के तेजी से बढ़ते उपयोग के कारण संभव हो सकती है।

Advertisement