LOADING...
AI इम्पैक्ट समिट: एंथ्रोपिक और इंफोसिस के बीच हुई बड़ी साझेदारी, उद्यमों को मिलेगा लाभ
एंथ्रोपिक और इंफोसिस के बीच हुई बड़ी साझेदारी

AI इम्पैक्ट समिट: एंथ्रोपिक और इंफोसिस के बीच हुई बड़ी साझेदारी, उद्यमों को मिलेगा लाभ

Feb 17, 2026
06:03 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक और भारत की टेक कंपनी इंफोसिस ने भारत के पहले AI इम्पैक्ट समिट के दौरान नई साझेदारी की घोषणा की है। ये दोनों कंपनियां मिलकर एंटरप्राइज के लिए AI से चलने वाले सॉल्यूशन तैयार करेंगी। इस सहयोग का मकसद बड़े संस्थानों के पुराने सिस्टम को आधुनिक AI-फर्स्ट ढांचे में बदलना है। खास बात यह है कि यह घोषणा एंथ्रोपिक के बेंगलुरु में पहला भारतीय ऑफिस खोलने के एक दिन बाद हुई है।

फायदा

एंटरप्राइज को क्या होगा फायदा?

इस साझेदारी के तहत टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज़, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेक्टर के लिए AI एजेंट तैयार किए जाएंगे। शुरुआत टेलीकॉम सेक्टर से होगी, जहां इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से AI टूल्स लगाए जाएंगे। इसके लिए एक खास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बनाया जाएगा। इन AI एजेंट्स की मदद से कंपनियां अपने काम को तेज, सटीक और नियमों के मुताबिक चला सकेंगी, जिससे लागत घटेगी और काम की गुणवत्ता बेहतर होगी।

क्लाउड मॉडल

क्लाउड मॉडल और टोपाज का इंटीग्रेशन

एंथ्रोपिक के क्लाउड AI मॉडल और क्लाउड कोड को इंफोसिस के AI प्लेटफॉर्म 'टोपाज' के साथ जोड़ा जाएगा। इससे कंपनियों को एकीकृत और मजबूत AI समाधान मिलेंगे। एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने कहा कि डेमो में काम करने वाला AI और असली इंडस्ट्री में काम करने वाला AI अलग होता है, इसलिए डोमेन एक्सपर्टीज जरूरी है। इंफोसिस के पास टेलीकॉम, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में यही अनुभव मौजूद है।

Advertisement

लेगेसी सिस्टम

लेगेसी सिस्टम होंगे मॉडर्न

दोनों कंपनियां एजेंटिक टूल्स और AI एजेंट डेवलप करेंगी, जो क्लाउड एजेंट SDK जैसे टूल्स से चलेंगे। इनका मकसद पुराने लेगेसी सिस्टम को आधुनिक बनाना है। इंफोसिस के CEO सलिल पारेख ने कहा कि यह सहयोग ग्लोबल कंपनियों को जोखिम प्रबंधन, कम्प्लायंस और डिज़ाइन जैसे क्षेत्रों में तेजी से AI अपनाने में मदद करेगा। इससे एंटरप्राइज को डिजिटल बदलाव की प्रक्रिया तेज करने और प्रतिस्पर्धा में आगे रहने का मौका मिलेगा।

Advertisement