LOADING...
AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 की हुई भव्य शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 की हुई भव्य शुरुआत

AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 की हुई भव्य शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

Feb 16, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 के 'AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इस बड़े कार्यक्रम का उद्घाटन आज (16 फरवरी) शाम में किया है। इस खास आयोजन में 300 से ज्यादा प्रदर्शनी पवेलियन और लाइव डेमो लगाए गए हैं। पूरा आयोजन 'पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस' थीम पर आधारित है, जो AI के जिम्मेदार और व्यापक उपयोग को दिखाता है।

भागीदारी

स्टार्टअप और ग्लोबल भागीदारी

इस समिट में 600 से ज्यादा स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं, जो नए AI समाधान पेश कर रहे हैं। इसके साथ ही 13 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी टेक कंपनियां, शोध संस्थान, विश्वविद्यालय, केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह मंच भारत और दुनिया के बीच AI के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने का अवसर दे रहा है।

फोकस

पहले दिन रोड सेफ्टी पर फोकस

समिट के पहले दिन का मुख्य विषय रोड सेफ्टी के लिए AI रखा गया है। इसमें बताया जा रहा है कि डाटा के आधार पर सड़क हादसों को कैसे कम किया जा सकता है। विशेषज्ञ क्रैश पैटर्न समझने, जोखिम का पहले से अनुमान लगाने और समय रहते कदम उठाने के उपाय साझा कर रहे हैं। इसका उद्देश्य तकनीक की मदद से सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना और आम लोगों की जान बचाना है।

Advertisement

चर्चा

न्याय व्यवस्था और रोजगार पर चर्चा

समिट में न्याय व्यवस्था में AI के उपयोग पर भी चर्चा हो रही है। इसमें केस मैनेजमेंट, वर्चुअल कोर्ट और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स जैसे विषय शामिल हैं, जिससे पारदर्शिता और तेजी बढ़ सके। इसके अलावा रोजगार और रीस्किलिंग पर भी विचार हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि AI नई नौकरियां भी बनाएगा, लेकिन इसके लिए लोगों को नई स्किल सीखनी होगी और बदलाव के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

Advertisement