LOADING...
AI का कमाल: बिना एक लाइन कोड लिखे युवक ने बना दिया '10 मिनट गीता' ऐप
AI से युवक ने बना दिया '10 मिनट गीता' ऐप

AI का कमाल: बिना एक लाइन कोड लिखे युवक ने बना दिया '10 मिनट गीता' ऐप

Feb 06, 2026
06:31 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग करके अब लोग कई हफ्तों और महीनों में होने वाले काम को कुछ ही घंटे या मिनट में पूरा कर ले रहे हैं। शेयर बाजार के क्षेत्र में काम करने वाले अनीश मूनका ने AI की मदद से हाल ही में "10 मिनट गीता" नाम का एक iOS ऐप बना लिया। खास बात यह है कि यह ऐप पूरी तरह काम करने वाला है और सीधे ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

ऐप

बिना कोड लिखे बना पूरा ऐप

मूनका रोज भगवद गीता पढ़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें अपनी पसंद का कोई भी सही ऐप नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने खुद ऐप बनाने का फैसला किया। हैरानी की बात यह है कि इस ऐप को बनाने के लिए उन्होंने कोड की एक भी लाइन नहीं लिखी है। मूनका ने सिर्फ सादी अंग्रेजी में अपनी जरूरतें बताईं और एंथ्रोपिक के AI टूल क्लाउड कोड ने पूरा ऐप डिजाइन, डेवलप और तैयार कर दिया।

सुविधाएं

ऐप में क्या-क्या सुविधाएं हैं?

10 मिनट गीता ऐप में भगवद गीता की 239 रोजाना रीडिंग दी गई हैं। इसमें मूल संस्कृत श्लोक, उनका ट्रांसलिटरेशन और हिंदी व अंग्रेजी अनुवाद शामिल है। ऐप में स्ट्रीक ट्रैकिंग, पर्सनल रिफ्लेक्शन, शेयर करने योग्य श्लोक कार्ड और ऑफलाइन पढ़ने की सुविधा भी मौजूद है। यूजर इसमें आसानी से फॉन्ट बदल सकते हैं, लाइट और डार्क मोड भी चुन सकते हैं और रोजाना पढ़ने की आदत बना सकते हैं।

Advertisement

संकेत

ऐप डेवलपमेंट के लिए नया संकेत

मूनका के मुताबिक, इस ऐप को बनाने में करीब 200 डॉलर (लगभग 18,000 रुपये) का खर्च आया, जो पारंपरिक ऐप डेवलपमेंट से काफी कम है। उनका कहना है कि अब सबसे बड़ी चुनौती टेक्निकल स्किल नहीं, बल्कि समस्या को सही तरीके से समझाना है। यह उदाहरण दिखाता है कि AI की मदद से आम लोग भी तेजी से उपयोगी ऐप बना सकते हैं। आगे ऐप में वॉयस फीचर और AI चैट सपोर्ट जोड़ने की योजना है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement